Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तर प्रदेश में 3.26 करोड़ मतदाताओं को एसआईआर का नोटिस जारी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 19, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बुधवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआई) के तहत 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस भेजे गए हैं और उन्होंने भरोसा दिलाया कि सिर्फ नोटिस न मिलने की वजह से किसी भी मतदाता का नाम सूची से नहीं हटाया जाएगा।

रिणवा ने एसआईआर की हालिया प्रगति का ब्योरा देते हुए नोटिस, विसंगतियों की पहचान करना और नाम जोड़ने-हटाने में इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-छह और फॉर्म-सात से जुड़े मुद्दों को स्पष्ट किया।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के रिकॉर्ड में “नो मैपिंग” या तार्किक विसंगतियां पाई गईं उन्हें नोटिस भेजे गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम मसौचा सूची में थे, उन्हें नोटिस भेजे गए। इनमें से 1.04 करोड़ मतदाताओं ने पिछली एसआईआर के दौरान संबंधित कॉलम खाली छोड़ दिया था और मतदाता सूची की ‘‘मैपिंग’’ पूरी नहीं की थी, जबकि 2.22 करोड़ के रिकॉर्ड में तार्किक गड़बड़ियां थीं।

उन्होंने बताया कि 1.85 करोड़ नोटिस वितरित किए जा चुके हैं और 1.15 करोड़ मामलों में सुनवाई पूरी हो चुकी है।

रिणवा ने कहा, “पांच फरवरी तक केवल 30 लाख सुनवाई हुई थीं। 18 फरवरी की सुबह तक यह संख्या 1.15 करोड़ पहुंच गई और पिछले तीन दिनों में ही करीब 37 लाख सुनवाई पूरी हुईं। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी सुनवाई 27 मार्च की तय समयसीमा के भीतर पूरी हो जाएंगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी मतदाता का नाम सिर्फ इसलिए सूची से नहीं हटाया जाएगा क्योंकि उसे नोटिस नहीं मिला। उन्होंने कहा, “यदि किसी तक नोटिस नहीं पहुंचा है तो वह पहुंच जाएगा, पर्याप्त समय है।

रिणवा ने बताया कि शुरुआत में 403 विधानसभा क्षेत्रों में 4,003 चुनाव पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) तैनात थे, जबकि अब ईआरओ और एईआरओ सहित कुल 13,161 अधिकारी सुनवाई कर रहे हैं।

फॉर्म-6 (नाम जोड़ने) के बारे में उन्होंने कहा कि छह जनवरी से 17 फरवरी के बीच 54.4 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 27,20,320 महिलाएं थीं, जो पुरुषों से अधिक हैं।

फॉर्म-7 (नाम हटाने) को लेकर स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने कहा कि छह जनवरी से 17 फरवरी के बीच 1,40,425 आवेदन मिले, जिनमें 55,752 महिलाएं थीं।

उन्होंने बताया कि 16 फरवरी तक मिले 1,35,412 फॉर्म-सात आवेदनों में से 70,865 स्वयं नाम हटाने के अनुरोध थे, जबकि 18,863 अपने-आप हटाने (ऑटो-डिलीशन) के मामले थे और 47,684 दूसरे लोगों द्वारा दिए गए थे।

उन्होंने कहा कि कुल 23,935 नाम हटाए गए, जिनमें 14,388 ‘ऑटो-डिलीशन’ से, 5,211 स्वयं के अनुरोध से और 4,336 अन्य लोगों के अनुरोध पर हटाए गए।

उन्होंने कहा कि ‘ऑटो-डिलीशन’ फॉर्म तब बनते हैं जब कोई मतदाता कहीं और चला जाता है और नए स्थान पर पंजीकृत हो जाता है, या मृत्यु जैसे मामलों में।

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से हुई मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा कि बातचीत से संकेत मिला कि तार्किक विसंगतियों और जरूरी दस्तावेजों से जुड़े नोटिसों पर और स्पष्टता की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, “अनुपालन आसान बनाने के लिए प्रक्रिया सरल की गई है। अधिकारी ने किसी दल का नाम लिए बिना कहा कि नाम हटाने के आरोप सही नहीं हैं और इसे समझाने के लिए उन्होंने कई शिकायतों के उदाहरण भी दिए।

Tags: 3.26 करोड़ मतदाताओं को
Previous Post

सुलतानपुर: रेलवे पटरी पर मालगाड़ी से ट्रैक्टर टकराया, सवा घंटे बाधित रहा रेल यातायात

Next Post

UP excise policy 2026-27: अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार फीस बढ़ी, मिलेगा देशी शराब का बच्चा पैक

Related Posts

sanketik photo
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- नुकसान की भरपाई करे सरकार; सपा सरकार बनी तो पीड़ितों को देंगे मुआवजा

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट: कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों को बड़ी राहत, पदभार संभालने की तारीख से मिलेगा प्रधानाध्यापक का वेतन

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

Azamgarh Triple Murder: आजमगढ़ में दो पुजारी, पत्नी और बेटे की हत्या, आरोपी अरविंद सिंह का एनकाउंटर, 7 घंटे चला ऑपरेशन

September 23, 2026
Next Post

UP excise policy 2026-27: अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार फीस बढ़ी, मिलेगा देशी शराब का बच्चा पैक

Recent Posts

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

दुबई की यात्रा से लौटे आठ यात्रियों को करीब नौ करोड़ रुपये मूल्य के 6.5 किलोग्राम सोने की तस्करी की...

sanketik photo

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में सई नदी में नहाते समय तीन व्यक्ति डूब गए जिसके बाद मंगलवार पूरी रात तलाशी...

बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- नुकसान की भरपाई करे सरकार; सपा सरकार बनी तो पीड़ितों को देंगे मुआवजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी मांग है कि सरकार बुलडोजर कार्रवाई में...

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

नयी दिल्ली, वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि बैंक कर्मचारियों संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस...

पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद, गुजरात के तीन लोग हिरासत में; हवाला नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

पटना, बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक इनोवा क्रिस्टा से करीब 30...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group