Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियान तेज; डोडा में वांछित आतंकवादियों के चिपकाए गए पोस्टर

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 14, 2026
in देश
0

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद रोधी अभियान तेज करते हुए डोडा जिले में सक्रिय आतंकवादियों के बारे में सूचना देने के संबंध में कई अहम स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए हैं।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इनमें प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी कमांडर सैफुल्लाह का नाम भी शामिल है।

हालिया मुठभेड़ और क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी से जुड़ी खुफिया जानकारी मिलने के बाद जम्मू संभाग के ऊंचाई वाले इलाकों में सुरक्षा अभियान तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में यह कदम उठाया गया है।

पोस्टर डोडा के प्रवेश बिंदु पर गणपत पुल, नागरी, डेसा और ठाठरी समेत प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जनसहभागिता बढ़ाने के लिए संवेदनशील इलाकों में और भी नोटिस लगाए जा रहे हैं।

इस बीच, शनिवार सुबह सुरक्षा बलों ने डोडा के गांदो क्षेत्र के चिल्ली जंगल में आंतकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया। वहां से खाने-पीने का सामान और कंबल बरामद किए गए।

अधिकारियों के अनुसार आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान और तेज कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि संदिग्धों की तस्वीरों और संक्षिप्त विवरण वाले पोस्टरों के जरिये आम लोगों से कोई भी विश्वसनीय सूचना को पुलिस के साथ साझा करने की अपील की गई है। साथ ही सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह पोस्टर अभियान चेनाब घाटी क्षेत्र में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है। डोडा और पड़ोसी किश्तवाड़ जिलों में हाल के वर्षों में कई मुठभेड़ हुई हैं, क्योंकि आतंकियों ने जम्मू क्षेत्र के उन हिस्सों में फिर से गतिविधियां बढ़ाने की कोशिश की है, जहां पहले आतंकवाद पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था।

पिछले एक महीने से डोडा, किश्तवाड़, कठुआ, उधमपुर, राजौरी और पुंछ जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। इस दौरान 10 से अधिक मुठभेड़ हुई हैं। इनमें से ज्यादातर किश्तवाड़, उधमपुर और कठुआ में हुई हैं, जिनमें जेईएम के चार पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर हो गए और सेना का एक जवान शहीद हो गया।

चार फरवरी को उधमपुर के रामनगर वन क्षेत्र और किश्तवाड़ के छत्रू इलाके में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए, जबकि 23 जनवरी को कठुआ के परेहतर इलाके में एक अन्य आतंकी मारा गया। वहीं, 18 जनवरी को छत्रू में हुई मुठभेड़ में सेना का एक ‘पैरा ट्रूपर’ शहीद हो गया।

Tags: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी
Previous Post

मुख्यमंत्री का शिकायतो के निस्तारण में गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

Next Post

नोएडा: स्कूलों को थ्रेट ईमेल भेजने, सट्टेबाजी में लिप्त गिरोह के छह सदस्य को STF ने पकड़ा

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

September 24, 2026
क्राइम

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

September 23, 2026
देश

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

September 23, 2026
Next Post

नोएडा: स्कूलों को थ्रेट ईमेल भेजने, सट्टेबाजी में लिप्त गिरोह के छह सदस्य को STF ने पकड़ा

Recent Posts

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

काठमांडू, नेपाल में 16 लोगों को लेकर जा रहा एक निजी एयरलाइन का विमान बृहस्पतिवार को एक हवाई अड्डे पर...

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

मेरठ में एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार 650 रुपये मूल्य के 1,323...

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

हिंदू धर्म में पितृपक्ष को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, तर्पण और श्राद्ध कर्म का विशेष समय माना जाता है। इस...

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सार्सेना में 14 सितंबर के अनीश हत्याकांड में फरार एक और आरोपी को...

कासगंज में लापता 23 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास समरसेबल की छत पर मिला शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

कासगंज जिले में घर से लापता हुई 23 वर्षीय एक युवती का शव बुधवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास सबमर्सिबल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group