Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा मामले में तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 12, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

कानपुर, पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में कानपुर की वीआईपी रोड पर हुए ‘हाई-प्रोफाइल’ लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में स्थानीय तंबाकू कारोबारी के. के. मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रमुख ने यह जानकारी दी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए थे।

इस गिरफ्तारी से एक दिन पहले मोहन नामक वाहन चालक ने दावा किया था कि घटना के समय गाड़ी वह चला रहा था और उसने स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। हालांकि, अदालत ने उसकी आत्मसमर्पण याचिका को खारिज कर दिया था क्योंकि पुलिस ने अपने इस रुख को बरकरार रखा कि उसके पास यह साबित करने के लिए सबूत हैं कि वाहन शिवम चला रहा था।

कानपुर के पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘आरोपी शिवम मिश्रा (35) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।’’

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शिवम को दिल्ली के एक अस्पताल से हिरासत में लिया गया, जहां किसी कथित चिकित्सकीय समस्या के कारण (जैसा कि उनके परिवार ने दावा किया है) उसका इलाज किया जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि शिवम को तुरंत कानपुर ले जाया गया ताकि उसे संबंधित अदालत में पेश किया जा सके।

रविवार को दोपहर करीब तीन बजे पॉश ग्वाल्‍टोली इलाके में 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाली इतालवी लग्जरी स्पोर्ट्स कार लैंबॉर्गिनी रेवुएल्टो ने पैदल यात्रियों और वाहनों को टक्कर मार दी थी।

इस हादसे में घायल हुए लोगों में शामिल ई-रिक्शा चालक मोहम्मद तौफीक (18) ने बाद में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि, शिवम के वकील ने बाद में दावा किया कि तौफीक का आरोपी पक्ष से समझौता हो गया है और अब वह इस मामले में चालक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहता।

इस मामले में बुधवार को उस समय नया मोड़ आया जब मोहन ने दावा किया कि दुर्घटना के समय वाहन वही चला रहा था, न कि शिवम मिश्रा। हालांकि, पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों से स्पष्ट रूप से साबित होता है कि जब यह हादसा हुआ, उस समय कार शिवम मिश्रा ही चला रहा था।

सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों से मिली जानकारी के आधार पर की गई पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वाहन की गति तेज थी।

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में निजी सुरक्षाकर्मी दुर्घटना के तुरंत बाद चालक की सीट से संभवत: शिवम को खींचते और फिर उसे एक अन्य एसयूवी में बैठाकर घटनास्थल से ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने शुरुआत में प्राथमिकी में एक ‘‘अज्ञात चालक’’ को आरोपी के रूप में दर्ज किया था लेकिन प्रारंभिक साक्ष्य सामने आने के बाद प्राथमिकी में संशोधन करके शिवम मिश्रा को आरोपी बनाया गया।

पुलिस जांच के अपने निष्कर्षों पर कायम है, जबकि शिवम के पिता और उसके वकील का कहना है कि दुर्घटना के समय लैंबॉर्गिनी वह नहीं चला रहा था।

उन्होंने दावा किया कि गाड़ी किराए का एक चालक चला रहा था और शिवम अस्वस्थ था और यात्रा के दौरान उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्या हुई। उसके परिवार का कहना है कि संभवत: इसी स्थिति के कारण दुर्घटना हुई। शिवम के पिता ने यह भी कहा कि दुर्घटना से पहले कार में तकनीकी खराबी आ गई थी।

Tags: कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा
Previous Post

कन्नौज में आगरा एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर डबल डेकर बस पलटी, 40 यात्री घायल

Next Post

प्रयागराज में बिजली विभाग का SDO 10 हजार रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

Related Posts

sanketik photo
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- नुकसान की भरपाई करे सरकार; सपा सरकार बनी तो पीड़ितों को देंगे मुआवजा

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट: कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों को बड़ी राहत, पदभार संभालने की तारीख से मिलेगा प्रधानाध्यापक का वेतन

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

Azamgarh Triple Murder: आजमगढ़ में दो पुजारी, पत्नी और बेटे की हत्या, आरोपी अरविंद सिंह का एनकाउंटर, 7 घंटे चला ऑपरेशन

September 23, 2026
Next Post

प्रयागराज में बिजली विभाग का SDO 10 हजार रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

Recent Posts

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

दुबई की यात्रा से लौटे आठ यात्रियों को करीब नौ करोड़ रुपये मूल्य के 6.5 किलोग्राम सोने की तस्करी की...

sanketik photo

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में सई नदी में नहाते समय तीन व्यक्ति डूब गए जिसके बाद मंगलवार पूरी रात तलाशी...

बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- नुकसान की भरपाई करे सरकार; सपा सरकार बनी तो पीड़ितों को देंगे मुआवजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी मांग है कि सरकार बुलडोजर कार्रवाई में...

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

नयी दिल्ली, वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि बैंक कर्मचारियों संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस...

पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद, गुजरात के तीन लोग हिरासत में; हवाला नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

पटना, बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक इनोवा क्रिस्टा से करीब 30...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group