अयोध्या, रूदौली रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से टकराकर अधेड़ ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालत गम्भीर होने पर पुलिस ने सीएचसी रुदौली मे भर्ती कराया गया है जहां सीएचसी के डाक्टरों ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए किया जिला अस्पताल रेफर किया है।
जानकारी के अनुसार बीते रविवार की शाम करीब 9 बजे रूदौली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन से टकराकर एक अधेड़ व्यक्ति ने आत्महत्या करने का प्रयास किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद रुदौली रेलवे स्टेशन आरपीएफ चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव व स्टेशन पर मौजूद सीओ रुदौली आशीष निगम और भेलसर चौकी के कांस्टेबल रजत कुमार ने तत्काल घायल को सीएचसी रूदौली भेजा। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। घायल को आरपीएफ कां0 विश्राम मीणा जिला अस्पताल लेकर गए और परिजनों के आने तक घायल के साथ रहे।
इस सम्बंध में आरपीएफ चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि घायल की पहचान अशर्फीलाल पुत्र राम प्रसाद 57 वर्ष निवासी ग्राम नेपुरा थाना इब्राहिमपुर जिला अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि परिजनों के मुताबिक अशर्फीलाल चार दिन पहले घर से लापता हुए थे इनके लापता होने की रिपोर्ट परिजनों द्दारा थाना इब्राहीम जिला अम्बेडकर नगर में दर्ज करवाई गई है।
उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति यहां कैसे आया इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

