Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट; चांदी 26,273 रुपये लुढ़ककर 2.65 लाख रुपये पर, निचला सर्किट लगा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 2, 2026
in देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली, लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रहने के बीच, वायदा कारोबार में रविवार को चांदी की कीमत 26,273 रुपये प्रति किलोग्राम या नौ प्रतिशत लुढ़कते हुए 2.65 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि सोना तीन प्रतिशत टूटकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया जहां निवेशक ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली कर रहे थे।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में, मार्च महीने में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 26,273 रुपये, या नौ प्रतिशत लुढ़ककर 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने निचले सर्किट पर बंद हुई। पिछले सत्र में, चांदी 1,07,968 रुपये, या 27 प्रतिशत गिरकर 2,91,925 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, इस दौरान यह अपने निचले सर्किट स्तर को भी छू गई थी।

दो कारोबारी सत्रों में, चांदी 1,34,241 रुपये, या 33.6 प्रतिशत गिर गई है, जबकि साप्ताहिक आधार पर, धातु 23 जनवरी को दर्ज 3,34,699 रुपये प्रति किलोग्राम से 69,047 रुपये, या लगभग 21 प्रतिशत गिर गई है।

सोने के वायदा भाव में भी रविवार को भारी उतार-चढ़ाव देखा गया, जिसमें अप्रैल डिलिवरी वाला अनुबंध शुरुआती कारोबार में नौ प्रतिशत गिरकर 1,38,634 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जिससे एमसीएक्स पर निचला सर्किट स्तर लग गया।

बाद में, इसने अपने कुछ नुकसान की भरपाई की और तीन प्रतिशत या 4,241 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,104 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। शुक्रवार को, सोना 31,617 रुपये, या 17.2 प्रतिशत गिरकर 1,52,345 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था, जबकि बृहस्पतिवार को यह 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के ईबीजी – कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष, प्रणव मेर ने कहा, ‘अत्यधिक गति से कीमतों का टूटना होता है और हमने सर्राफा कीमतों में होते देखा। उन्होंने कहा, ‘घरेलू बाजार में, रविवार को हुई भारी बिकवाली के बीच सोना अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर से 20 प्रतिशत नीचे है और चांदी अपने उच्चतम स्तर लगभग 37 प्रतिशत नीचे है।

रविवार को छुट्टी के कारण वैश्विक वायदा बाजार बंद रहे। हालांकि, शुक्रवार को, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी के वायदा भाव में गिरावट घरेलू बाजारों की तुलना में ज़्यादा गंभीर थी।

कॉमेक्स में अप्रैल माह में डिलिवरी वाले सोना अनुबंध की कीमत बृहस्पतिवार को 5,626.8 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंचने के बाद 612 डॉलर या 11.39 प्रतिशत टूटकर 4,763.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

कॉमेक्स में मार्च डिलिवरी वाले चांदी वायदा अनुबंध बृहस्पतिवार को 121.78 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्चतम स्तर तक पहुंचने के बाद शुक्रवार को 35.89 डॉलर या 31.37 प्रतिशत टूटकर 78.53 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

2 फरवरी की सुबह चांदी के भाव 30,000 रुपए घटकर 265,000 रुपए प्रति किलो रह गए हैं। हालांकि पिछले एक सप्ताह में चांदी के दाम करीब 15,000 रुपये बढ़े हैं। 30 जनवरी को चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 95.26 डॉलर प्रति औंस है। विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों की कमजोरी, डॉलर में तेजी और निवेशकों की मुनाफावसूली का असर फिलहाल कीमती धातुओं पर साफ नजर आ रहा है।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल के इस संकेत के बाद कि जल्द ही ब्याज दर में कटौती की संभावना नहीं है, मजबूत डॉलर का असर सर्राफा कीमतों पर पड़ा।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व फेडरल गवर्नर केविन वार्श को अगला फेड चेयरमैन के लिए नामित किया।

मेर ने सोने और चांदी के परिदृश्य के बारे में कहा, ‘अगले कुछ कारोबारी सत्रों में हम और ज़्यादा तकनीकी सुधार यानी गिरावट देख सकते हैं, जिसके बाद कीमतों में कुछ सुधार हो सकती है और वे स्थिर हो सकती हैं।

Tags: सोने-चांदी की कीमतों में
Previous Post

कनिष्क के हरफनमौला खेल से पाकिस्तान को हराकर भारत अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में

Next Post

सोनभद्र में महिला अधिवक्ता व उनके रिश्तेदारों से मारपीट के आरोप में दो टोलकर्मी गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

September 12, 2026
PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

जोमैटो ने COD ऑर्डर पर लगाया नया ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’, स्विगी पर अभी शुल्क नहीं

September 12, 2026
Next Post

सोनभद्र में महिला अधिवक्ता व उनके रिश्तेदारों से मारपीट के आरोप में दो टोलकर्मी गिरफ्तार

Recent Posts

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group