Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

स्वॉट कमांडो की हत्या: फोन कॉल पर बहन की चीखें सुनकर बेबस रह गया भाई

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 30, 2026
in क्राइम, देश
0

नयी दिल्ली, दिल्ली में 27 वर्षीय महिला स्वाट कमांडो की उसके पति द्वारा कथित तौर पर की गई निर्मम हत्या से पहले के क्षण और भी भयावह थे, जब पीड़िता का भाई फोन पर अपनी बहन की चीखें सुनकर भी कुछ नहीं कर पाया।

मृतका काजल चौधरी के भाई निखिल ने 22 जनवरी की उस भयावह घटना के बारे में कांपती आवाज में बताया, जब काजल के पति अंकुर ने कथित तौर पर भारी डम्बल से उसके सिर पर वार किया था।

उन्होंने कहा, ‘उसने (अंकुर ने) मुझे कॉल रिकॉर्ड करने को कहा, और कहा कि इसे पुलिस सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। (फिर) उसने मुझे बताया कि वह उसे (काजल को) मार रहा है। और फिर, मैंने उसकी चीखें सुनीं।

दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ में तैनात काजल, हमले के समय मोहन गार्डन स्थित अपने आवास पर थीं। रक्षा मंत्रालय में क्लर्क उसके पति अंकुर को हमले के कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया। वह दिल्ली छावनी में तैनात था।

काजल ने पांच दिनों तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद, 27 जनवरी की सुबह गाजियाबाद के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

संसद मार्ग थाने में तैनात कांस्टेबल निखिल ने बताया कि घटनाक्रम अंकुर के फोन कॉल से शुरू हुआ। उन्होंने कहा, “उसने मुझे फोन कॉल किया और कहा, ‘अपनी बहन को समझा ले’। मैंने उसे शांत होने के लिए कहा और तुरंत अपनी बहन को फोन कॉल किया।

निखिल ने बताया, “वह (काजल) आम तौर पर हमें अपने बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताती थी, लेकिन उस दिन वह अपनी आपबीती सुना रही थी। जब हम बात कर रहे थे, तो वह (अंकुर) इस बात से नाराज हो गया कि वह मुझे बातें क्यों बता रही है और उसने उससे फोन छीन लिया।

उन्होंने कहा, “फिर उसने मुझसे कहा, इस कॉल को रिकॉर्डिंग पर रख, पुलिस ‘एविडेंस’ (सबूत) में काम आएगा। मैं तेरी बहन को मार रहा हूं। पुलिस मेरा कुछ नहीं कर पाएगी। फिर मैंने उसकी (काजल की) चीखें सुनीं। कॉल अचानक कट गई।

निखिल के मुताबिक, लगभग पांच मिनट बाद उनका फोन फिर बजा और ‘उसने (अंकुर ने) कहा, ‘ये मर गई है। अस्पताल आ जाओ।’ इसके बाद हम पुलिसकर्मियों के साथ तुरंत वहां पहुंचे। वह और उसके परिवार के सदस्य पहले से ही मौजूद थे। जब मैंने अपनी बहन को देखा… दुश्मन भी किसी को इस तरह नहीं मारता।

परिवार के अनुसार, काजल का सिर बुरी तरह से कुचला गया था और उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे।

निखिल ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन को कई अस्पतालों में भर्ती कराने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कथित तौर पर बताया गया कि उसके बचने की संभावना बहुत कम है। अंततः उसे गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

परिवार ने अंकुर और उसके रिश्तेदारों पर गर्भावस्था के दौरान काजल को लंबे समय तक यातना देने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दंपति का डेढ़ साल का एक बेटा है, जो फिलहाल अपने नाना-नानी के साथ है।

निखिल ने कहा, “उनके बेटे को इस घटना के बारे में कुछ भी पता नहीं है, और हमने फैसला किया है कि हम ही उसकी परवरिश करेंगे। जब वह समझदार हो जाएगा और ऐसी बातें समझने लगेगा, तब हम उसे बताएंगे।’

यह दंपति पानीपत में कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानता था और 23 नवंबर, 2023 को उनकी शादी हुई थी। परिवार के अनुसार, हरियाणा के गन्नौर स्थित अपने पैतृक घर में लगातार झगड़ों के कारण, वे दिसंबर 2024 में पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन में किराए के मकान में रहने चले आए। हालांकि, लड़ाई झगड़े जारी रहे।

पुलिस ने बताया कि आर्थिक तंगी और घरेलू झगड़े भी तनाव का कारण थे। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘दंपति ने कुछ कर्ज ले रखा था और अक्सर पैसों और घर खर्च को लेकर उनके बीच बहस होती रहती थी।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ अंकुर ने पहले काजल का सिर चौखट से दे मारा और उसके बाद डंबल से उस पर हमला किया।

निखिल की शिकायत के आधार पर मोहन गार्डन थाने में मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया, ‘शुरू में उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। उसकी मौत के बाद, इसे हत्या के मामले में बदल दिया जाएगा।

Tags: फोन कॉल पर बहन की चीखें
Previous Post

सुप्रीमकोर्ट का निर्देश: निर्वाचन आयोग ‘तार्किक विसंगति’ सूची में शामिल लोगों के नाम प्रदर्शित करे

Next Post

गोरखपुर में पुल के नीचे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Related Posts

क्राइम

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

September 14, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
Next Post

गोरखपुर में पुल के नीचे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Recent Posts

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group