Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत-ईयू एफटीए के तहत यूरोपीय वाइन होंगी सस्ती

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 28, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

नयी दिल्ली, भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत यूरोपीय वाइन भारतीय बाजार में कम कीमतों पर उपलब्ध होंगी। एक अधिकारी ने बताया कि भारत इस समझौते के तहत आयात शुल्क में रियायतें देगा।

इस समझौते के तहत यूरोपीय संघ (ईयू) की महंगी वाइन पर शुल्क 150 प्रतिशत से घटकर 20 प्रतिशत रह जाएगा। हालांकि, 2.5 यूरो से कम कीमत वाली वाइन के लिए शुल्क में कोई रियायत नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही, भारतीय वाइन को भी ईयू के सदस्य देशों में शुल्क रियायतें मिलेंगी।

भारत और ईयू ने मंगलवार को एफटीए के लिए बातचीत पूरी होने और उसे अंतिम रूप देने की घोषणा की। इस समझौते पर इस साल के अंत में हस्ताक्षर होने की उम्मीद है और यह अगले साल की शुरुआत से लागू हो सकता है।

समझौते के तहत भारत यूरोपीय संघ की वाइन को वैसी ही शुल्क रियायतें देगा, जैसी उसने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए दी हैं, लेकिन इसमें न्यूनतम सीमा थोड़ी कम रखी गई है। यह यूरोपीय संघ की एक प्रमुख मांग थी।

अधिकारी ने कहा कि भारतीय वाइन को भी ईयू में बाजार पहुंच मिलेगी, जो वहां बढ़ रहे भारतीय प्रवासियों की मांग को पूरा कर सकती है। यूरोपीय संघ भारतीय वाइन पर शुल्क समाप्त कर देगा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘वाहन की तरह, वाइन भी भारतीय उद्योग के लिए निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुओं में से एक है। इसलिए उनके लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। हमने नपे-तुले तरीके से शुल्क रियायतें दी हैं। ये शुल्क सात वर्षों में कम किए जाएंगे।”

भारत ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ अपने एफटीए में भी इस क्षेत्र के लिए इसी तरह की समयसीमा दी है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापार समझौते में इस्तेमाल किए गए मॉडल का पालन किया है, जिसके तहत वाइन पर शुल्क 10 वर्षों में धीरे-धीरे कम होगा।

भारत को ईयू से ‘टेबल ग्रेप्स’ (खाने वाले अंगूर) पर शुल्क में कोटा आधारित कटौती भी मिली है। यूरोपीय संघ सालाना लगभग 1.4 अरब डॉलर के टेबल ग्रेप्स का आयात करता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि ईयू की व्हिस्की के लिए भी शुल्क रियायतें दी गई हैं।

इस घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए भारत में प्रीमियम स्पिरिट और वाइन ब्रांडों का प्रतिनिधित्व करने वाले उद्योग निकाय आईएसडब्ल्यूएआई ने कहा कि यह समझौता शुल्क कटौती पर केंद्रित है और व्यापार के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी है।

आईएसडब्ल्यूएआई के सीईओ संजीत पाढ़ी ने कहा कि समझौते के विस्तृत प्रावधानों का इंतजार है, हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार सभी ईयू स्पिरिट और वाइन श्रेणियों पर आयात शुल्क को मौजूदा 150 प्रतिशत से घटाकर 75 प्रतिशत करना एक स्वागत योग्य कदम है।

Tags: भारत-ईयू एफटीए
Previous Post

चौथा टी20 : श्रृंखला जीतने के बाद अब भारत की निगाह स्पिनरों के अच्छे प्रदर्शन पर

Next Post

पुणे में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, चार अन्य लोगों की मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

September 19, 2026
देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
Next Post

पुणे में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, चार अन्य लोगों की मौत

Recent Posts

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में गणेश मूर्ति के विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा)...

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran...

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बहराइच में सोशल मीडिया पर खुद को महिला डॉक्टर बताकर एक महिला से संपर्क करने और वजन कम कर उसे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group