Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अदाणी समूह ने आईएएनएस समाचार एजेंसी का अधिग्रहण किया पूरा, बनी अनुषंगी कंपनी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 23, 2026
in देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली, उद्योगपति गौतम अदाणी के समूह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस में शेष 24 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर उस पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है। हालंकि सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज की मीडिया इकाई एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में बची हुई हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए शेयर खरीद समझौता किया है। हालांकि, लेनदेन से जुड़े वित्तीय विवरण साझा नहीं किए गए।

समूह ने दिसंबर 2023 में आईएएनएस (इंडो-एशियन न्यूज सर्विस) में 50.50 प्रतिशत की बहुलांश हिस्सेदारी हासिल की थी जिससे यह समाचार एजेंसी अदाणी की मीडिया इकाई की अनुषंगी कंपनी बन गई थी। इसके बाद जनवरी 2024 में एएमजी मीडिया नेटवर्क्स ने आईएएनएस में मतदान अधिकार वाली हिस्सेदारी बढ़ाकर 76 प्रतिशत कर ली थी जबकि गैर-मतदान शेयर में भी उसकी हिस्सेदारी लगभग पूरी हो गई थी।

शेयर बाजार को दी सूचना में कहा गया, “एएमएनएल ने 21 जनवरी 2026 को आईएएनएस में शेष हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रस्तावित लेनदेन के पूरा होने के बाद आईएएनएस कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी की अनुषंगी कंपनी बन जाएगी।

इससे पहले एएमएनएल के पास आईएएनएस के श्रेणी-एक (कैटेगरी-I) के 76 प्रतिशत मतदान अधिकार वाले शेयर और श्रेणी-दो (कैटेगरी-II) के 99.26 प्रतिशत गैर-मतदान शेयर थे।

कंपनी सूचना में कहा गया कि एएमएनएल अब आईएएनएस के 24 प्रतिशत श्रेणी-एक मतदान अधिकार वाले शेयर और 0.74 प्रतिशत श्रेणी-दो के गैर-मतदान शेयर का अधिग्रहण कर रही है।

आईएएनएस भारत की स्थापित बहुभाषी समाचार एजेंसियों में से एक है जो प्रिंट, डिजिटल और प्रसारण मंचों को समाचार सामग्री उपलब्ध कराती है।

इस पूर्ण अधिग्रहण के साथ मीडिया में अदाणी समूह की मौजूदगी और मजबूत हो गई है। इससे पहले समूह एनडीटीवी सहित अन्य मीडिया परिसंपत्तियों में निवेश कर चुका है।

अदाणी समूह ने वर्ष 2022 में बंदरगाह, ऊर्जा और अवसंरचना जैसे अपने पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़ते हुए मीडिया क्षेत्र में प्रवेश किया था। अप्रैल 2022 में अदाणी एंटरप्राइजेज ने मीडिया और प्रकाशन से जुड़े अधिग्रहणों के लिए एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड की स्थापना की थी। इसके बाद एएमजी मीडिया ने समाचार डिजिटल मंच बीक्यू प्राइम का संचालन करने वाली क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीदी।

दिसंबर 2022 में समूह ने मुख्यधारा के प्रसारण समाचार क्षेत्र में कदम रखते हुए देश के प्रमुख समाचार चैनल एनडीटीवी में लगभग 65 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ नियंत्रण हासिल किया था। इसके बाद 15 दिसंबर 2023 को आईएएनएस में पहली बार हिस्सेदारी ली गई।

बीक्यू प्राइम से लेकर एनडीटीवी और अब आईएएनएस तक किए गए ये अधिग्रहण अदाणी समूह की मीडिया में उपस्थिति के तेजी से विस्तार को दर्शाते हैं।

Tags: आईएएनएस समाचार एजेंसी का
Previous Post

बिजनौर में लिव इन रिलेशनशिप रह रही महिला ने शादी से मना करने पर की प्रेमी की हत्या, गिरफ्तार

Next Post

अयोध्या: सरयू नदी पर बसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं की भीड़, कड़े सुरक्षा इंतजाम, सुबह से स्नान और रीति-रिवाज जारी

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

September 13, 2026
Featured

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

September 13, 2026
Next Post

अयोध्या: सरयू नदी पर बसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं की भीड़, कड़े सुरक्षा इंतजाम, सुबह से स्नान और रीति-रिवाज जारी

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group