Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

झारखंड: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2.35 करोड़ रुपये के इनामी अनल दा समेत 15 माओवादी ढेर

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 23, 2026
in देश
0
झारखंड: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2.35 करोड़ रुपये के इनामी अनल दा समेत 15 माओवादी ढेर

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली नेता अनल दा समेत 15 माओवादी मारे गए। अनल दा पर 2.35 करोड़ रुपये का इनाम था। मृतकों में पांच महिलाएं शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि किरीबुरु थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारंडा वन के कुमडी इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा इकाई के लगभग 1,500 जवान इस अभियान में लगे हुए थे।

सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) साकेत कुमार सिंह ने बताया, “हमने 15 माओवादियों के शव बरामद किए हैं, जिनमें उनका शीर्ष नेता पतिराम मांझी उर्फ अनल दा भी शामिल है, जिस पर 2.35 करोड़ रुपये का इनाम था। मुठभेड़ सात घंटे तक चली और उसके बाद देर शाम तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही। 15 शवों में से 11 की पहचान हो चुकी है और शेष चार माओवादियों की पहचान जारी है।

सिंह ने कहा, ‘झारखंड में मुठभेड़ के बाद 15 माओवादियों के शव बरामद होने का यह पहला मामला है। इससे पहले, अधिकतम संख्या आठ थी।’ उन्होंने कहा कि मिसिर बेसरा को छोड़कर, झारखंड में भाकपा (माओवादी) के सभी केंद्रीय समिति सदस्य मारे गए हैं।

सीआरपीएफ के आईजी ने कहा “पिछले साल केंद्रीय समिति के दो सदस्य मारे गए और इस साल एक मारा गया। उन्होंने बताया कि अब राज्य में सिर्फ 60-65 माओवादी बचे हैं, और वो भी सिंहभूम में।सिंह ने कहा, “लड़ाई का आखिरी दौर चल रहा है और हम इसे जल्द ही खत्म करेंगे।

सीआरपीएफ के आईजी ने माओवादियों से सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण करने या फिर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया।

पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) माइकल राज एस ने ‘बताया कि ‘ऑपरेशन मेगाबुरु’ में मारे गए 15 माओवादियों में से पांच महिलाएं हैं।

अधिकारियों ने बताया कि माओवाद से संबंधित 149 मामलों में वांछित अनल दा पर 2.35 करोड़ रुपये का इनाम है, जिसमें झारखंड सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये, ओडिशा सरकार द्वारा 1.2 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा 15 लाख रुपये का इनाम शामिल है।

वह तीन मार्च, 2006 को झारखंड के बोकारो में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) शिविर पर हुए हमले में शामिल था, जिसमें सीआईएसएफ के पांच जवान मारे गए और दो घायल हुए थे।

जून 2019 में सेराइकेला-खरसावां जिले के कुकरू हाट में पांच सुरक्षाकर्मियों की हत्या और मई 2025 में ओडिशा में पांच टन विस्फोटक की लूट में भी अनल शामिल था।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया एक अन्य शीर्ष माओवादी नेता बिहार-झारखंड विशेष क्षेत्र समिति (बीजेएसी) का सदस्य अनमोल उर्फ ​सुशांत था, जो 149 मामलों में वांछित था और उस पर 90 लाख रुपये का इनाम था, जिसमें झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख रुपये और ओडिशा सरकार द्वारा 65 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मुठभेड़ में मारे गए अन्य माओवादियों में क्षेत्रीय समिति का सदस्य अमित मुंडा भी शामिल है। उस पर कुल 62 लाख रुपये का इनाम था जिसमें झारखंड सरकार की ओर से 15 लाख, ओडिशा सरकार की ओर से 43 लाख और एनआईए की ओर से चार लाख रुपये शामिल थे। वह 96 मामलों में वांछित था।

इसके अलावा उप-क्षेत्रीय समिति का सदस्य पिंटू लोहार भी मारा गया है जो 47 मामलों में वांछित था और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम था। उप-क्षेत्रीय समिति का एक अन्य सदस्य ललजीत उर्फ लल्लू भी मारा गया, जिस पर भी पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मुठभेड़ में मारे गए अन्य माओवादियों में क्षेत्र समिति के सदस्य राजेश मुंडा, बुलबुल अल्दा, बबीता और पूर्णिमा शामिल हैं। भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

यहां पुलिस मुख्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘सुबह छह बजे शुरू हुई मुठभेड़ अब भी जारी है।

सारंडा के जंगल में मंगलवार से ही माओवाद विरोधी अभियान चल रहा है, लेकिन गोलीबारी बृहस्पतिवार सुबह शुरू हुई।

माइकल राज ने बताया कि पुलिस को सारंडा जंगल में अनल दा और अन्य माओवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद अभियान शुरू किया गया। गिरिडीह जिले का पिरतांड निवासी अनल दा 1987 से सक्रिय था। पुलिस वर्षों से उसकी तलाश कर रही थी।

सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पश्चिम सिंहभूम जिले के मुख्यालय चाईबासा का दौरा किया था। झारखंड में कोल्हान और सारंडा को माओवादियों का अंतिम गढ़ माना जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बूढ़ा पहाड़, चतरा, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, रांची और पारसनाथ में उनकी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से सीमित कर दिया है।

झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा के पूर्व राज्य अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली सहित माओवादियों की हत्या को ‘लाल आतंक’ के खिलाफ एक बड़ी सफलता बताया।

मरांडी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘इस अभियान में शामिल सभी कर्मियों ने अदम्य साहस, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन किया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में, केंद्र सरकार मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के संकल्प के साथ दृढ़ता से आगे बढ़ रही है।’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि केंद्र सरकार 31 मार्च, 2026 से पहले देश से नक्सलवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

झारखंड में 2001 से 2025 के बीच 11,000 से अधिक माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है, लगभग 250 मारे गए हैं और 350 से अधिक ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इस अवधि के दौरान, पुलिस ने हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा भी जब्त किया है।

Tags: झारखंड: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़
Previous Post

मथुरा: बृज भूमि पर बसंत पंचमी से शुरू हुआ 40 दिन का होली उत्सव

Next Post

बलरामपुर में डीसीएम और ई-रिक्शा की टक्कर में दो यात्रियों की मौत, तीन अन्य घायल

Related Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस
देश

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

July 28, 2026
अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
Next Post
मिर्जापुर: पिकअप वैन पलट जाने के कारण 16 मजदूर घायल

बलरामपुर में डीसीएम और ई-रिक्शा की टक्कर में दो यात्रियों की मौत, तीन अन्य घायल

Recent Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group