Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हसीना के के बाद बांग्लादेश में पहले आम चुनाव का प्रचार शुरू, मतदाता करेगे प्रस्तावित राजनीतिक सुधारों पर भी फैसला

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 22, 2026
in अंतराष्ट्रीय, राजनीति
0
हसीना के के बाद बांग्लादेश में पहले आम चुनाव का प्रचार शुरू, मतदाता  करेगे प्रस्तावित राजनीतिक सुधारों पर भी फैसला

ढाका, बांग्लादेश में 2024 के जन आंदोलन और लंबे समय से प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद पहले राष्ट्रीय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार से प्रचार अभियान शुरू हो गया।

प्रमुख राजनीतिक दलों ने 12 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले राजधानी ढाका और अन्य स्थानों पर रैलियां आयोजित कीं। इस चुनाव को बांग्लादेश के इतिहास में सबसे अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह शेख हसीना के अपदस्थ होने के बाद अंतरिम सरकार के तहत कराया जा रहा है और इसमें मतदाता प्रस्तावित राजनीतिक सुधारों पर भी फैसला करेंगे।

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने का वादा किया है, हालांकि उनकी सरकार द्वारा हसीना की पूर्व सत्तारूढ़ अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद सवाल भी उठे हैं। अवामी लीग और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) लंबे समय से देश की राजनीति में प्रभावी रही हैं।

देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भी चिंताएं जताई जा रही हैं, लेकिन सरकार का कहना है कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

सैकड़ों प्रदर्शनकारियों और अन्य लोगों की मौत के बाद हुए हिंसक दमन के बीच हसीना के पांच अगस्त 2024 को देश छोड़कर भारत चले जाने के तीन दिन बाद यूनुस ने पद संभाला था।

अवामी लीग के चुनाव से बाहर होने के बाद इस्लामी दल जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाला 10-दलीय गठबंधन अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। जमात-ए-इस्लामी को लंबे समय से धर्मनिरपेक्ष समूहों की आलोचना का सामना करना पड़ा है, जो कहते हैं कि उसकी नीतियां बांग्लादेश की धर्मनिरपेक्ष बुनियाद को चुनौती देती हैं। जन-आंदोलन के दौरान छात्र नेताओं द्वारा गठित ‘नेशनल सिटिजन पार्टी’ (एनसीपी) भी इस गठबंधन का हिस्सा है।

बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र तारिक रहमान को प्रधानमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। उनकी पार्टी को उनकी मां की राजनीतिक विरासत के कारण मजबूत समर्थन मिला है। खालिदा जिया का पिछले महीने निधन हो गया था। रहमान 17 वर्षों के निर्वासन के बाद पिछले महीने ब्रिटेन से बांग्लादेश लौटे हैं।

रहमान बृहस्पतिवार को उत्तर-पश्चिमी शहर सिलहट में एक रैली को संबोधित कर अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर रहे हैं और आने वाले दिनों में कई अन्य जिलों का दौरा करने वाले हैं।

जमात-ए-इस्लामी और एनसीपी भी राजधानी ढाका में अपने अभियान की शुरुआत करने वाले हैं।

इस चुनाव में एक राष्ट्रीय चार्टर पर जनमत संग्रह भी शामिल है, जिसके समर्थन में अंतरिम सरकार मतदाताओं से अपील कर रही है। सरकार का कहना है कि यह चार्टर सुधारों पर आधारित एक नई राजनीतिक दिशा प्रस्तुत करता है। इस चार्टर पर पिछले वर्ष देश के 52 पंजीकृत राजनीतिक दलों में से 25 ने हस्ताक्षर किये थे। अवामी लीग ने इसका विरोध किया था, जबकि कई अन्य दलों ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था।

‘जुलाई राष्ट्रीय चार्टर’ का नाम जुलाई 2024 में शुरू हुए उस जन-आंदोलन के नाम पर रखा गया है, जिसने हसीना सरकार के पतन का मार्ग प्रशस्त किया। फिलहाल यह चार्टर बाध्यकारी नहीं है, लेकिन इसके समर्थकों का कहना है कि इसे कानूनी रूप से बाध्यकारी और संविधान का हिस्सा बनाने के लिए जनमत संग्रह आवश्यक है। बांग्लादेश में संविधान में संशोधन केवल संसद ही कर सकती है।

अंतरिम सरकार का कहना है कि यह चार्टर सत्तावादी शासन से बचने के लिए अधिक नियंत्रण और संतुलन की व्यवस्था करेगा, जिसमें राष्ट्रपति को अधिक अधिकार देकर अब तक शक्तिशाली रहे प्रधानमंत्री पद के संतुलन का प्रावधान शामिल है। इसमें सांसदों के कार्यकाल की सीमा तय करने और हितों के टकराव, धनशोधन तथा भ्रष्टाचार को रोकने के उपाय भी प्रस्तावित किए गए हैं।

Tags: हसीना के बाद बांग्लादेश में पहले आम चुनाव
Previous Post

Indonesia के सुलावेसी में मिली 67,800 वर्ष पुरानी गुफा कला, बनी सबसे पुरानी ज्ञात गुफा कला

Next Post

शेयर बाजार तीन दिनों की गिरावट से उबरा, सेंसेक्स 398 अंक चढ़ा

Related Posts

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप
अंतराष्ट्रीय

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

July 29, 2026
Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार
अंतराष्ट्रीय

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

July 29, 2026
यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

July 29, 2026
अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला

July 29, 2026
Next Post
सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

शेयर बाजार तीन दिनों की गिरावट से उबरा, सेंसेक्स 398 अंक चढ़ा

Recent Posts

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

थाईलैंड में पांच भारतीय नागरिकों को अपने ही देश के तीन लोगों का अपहरण करने और उनकी रिहाई के लिए...

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

संत कबीर नगर जिले में बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के परिसर में एक परिवार के चार सदस्यों ने खुद पर...

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। हिंदी पंचांग...

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 23 जुलाई की एक सोशल मीडिया पोस्ट को कुछ समय के लिए हटाने के मामले में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group