Saturday, April 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शानदार स्पेस करियर के साथ नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स हुईं रिटायर

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 21, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
शानदार स्पेस करियर के साथ नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स हुईं रिटायर

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एजेंसी से सेवानिवृत्त हो गई हैं। सुनीता ने 27 साल के अपने शानदार करियर के दौरान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर तीन मिशन पूरे किये और मानव अंतरिक्ष उड़ान के कई रिकॉर्ड भी बनाये।

विलियम्स (60) इस समय भारत दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार दोपहर को यहां अमेरिकी केंद्र में आयोजित एक संवाद सत्र में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम स्थल पर ‘‘नजर सितारों पर, पैर जमीन पर’’ शीर्षक वाले पोस्टर लगाए गए थे जिनमें विलियम्स को ‘नासा की सेवानिवृत्त अंतरिक्ष यात्री और अमेरिकी नौसेना की सेवानिवृत्त कप्तान’ के रूप में वर्णित किया गया था।

उन्होंने संवाद के दौरान उस समय के अपने अनुभवों को भी साझा किया जब वह अंतरिक्ष में फंस गई थीं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए आठ दिवसीय मिशन विलियम्स के जीवन की सबसे बड़ी चुनौती बन गया था क्योंकि उनकी बोइंग अंतरिक्ष उड़ान में समस्याएं उत्पन्न हो गई थीं। इसके कारण कक्षा में उनका प्रवास नौ महीने से भी लंबा खिंच गया था।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 20 जनवरी को जारी बयान में कहा, ‘‘27 वर्ष की सेवा के बाद नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एजेंसी से सेवानिवृत्त हो गईं और उनकी सेवानिवृत्ति 27 दिसंबर 2025 से प्रभावी हुई। विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर तीन मिशन पूरे किए और अपने करियर के दौरान मानव अंतरिक्ष उड़ान के कई रिकॉर्ड बनाए।

अमेरिकी नौसेना की पूर्व कैप्टन विलियम्स का जन्म 19 सितंबर 1965 को अमेरिका में ओहायो के यूक्लिड में हुआ था। उनके पिता दीपक पंड्या गुजराती थे और मेहसाणा जिले के झुलासण के रहने वाले थे जबकि उनकी मां उर्सुलिन बोनी पंड्या स्लोवेनिया की थीं।

बयान में नासा के प्रशासक जैरेड आइजैकमैन के हवाले से कहा गया, ‘‘सुनी विलियम्स मानव अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी रही हैं जिन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने नेतृत्व के जरिए अन्वेषण के भविष्य को आकार दिया और पृथ्वी की निचली कक्षा में वाणिज्यिक मिशन का मार्ग प्रशस्त किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने में उनके योगदान ने चंद्रमा पर आर्टेमिस मिशन और मंगल ग्रह की ओर प्रगति की नींव रखी है।…आपकी इस शानदार सेवानिवृत्ति पर हार्दिक बधाई और नासा एवं हमारे राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा के लिए धन्यवाद।

विलियम्स ने अंतरिक्ष में 608 दिन बिताए। यह नासा के किसी अंतरिक्ष यात्री द्वारा अंतरिक्ष में बिताए कुल समय के मामले में दूसरा स्थान है। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा सबसे लंबी एकल अंतरिक्ष उड़ान भरने की सूची में वह छठे स्थान पर हैं। वह इस मामले में नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विलमोर के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर है।

विलियम्स ने नौ ‘स्पेसवॉक’ (अंतरिक्ष में चहलकदमी) भी कीं जिनकी कुल अवधि 62 घंटे और छह मिनट रही। यह किसी महिला द्वारा सबसे अधिक समय तक ‘स्पेसवॉक’ का रिकॉर्ड है। कुल ‘स्पेसवॉक’ अवधि की सर्वकालिक सूची में उनका चौथा स्थान है। नासा ने कहा कि वह अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली पहली व्यक्ति भी हैं।

मैसाचुसेट्स के नीडहैम की रहने वाली विलियम्स के पास ‘यूनाइटेड स्टेट्स नेवल एकेडमी’ से भौतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री और फ्लोरिडा के मेलबर्न स्थित ‘फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ से इंजीनियरिंग प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिग्री है।

बयान में कहा गया है कि अमेरिकी नौसेना की सेवानिवृत्त कैप्टन विलियम्स एक कुशल हेलीकॉप्टर एवं ‘फिक्स्ड-विंग’ विमान पायलट हैं और उन्होंने 40 अलग-अलग विमानों में 4,000 से अधिक घंटे उड़ान भरी हैं। बयान में विलियम्स के हवाले से कहा गया, ‘‘जो कोई भी मुझे जानता है, उसे पता है कि अंतरिक्ष मेरा सबसे पसंदीदा स्थान है।

उन्होंने कहा, ‘‘अंतरिक्ष यात्री कार्यालय में सेवाएं देना और अंतरिक्ष में तीन बार उड़ान भरने का अवसर मिलना मेरे लिए अविश्वसनीय सम्मान रहा है। नासा में 27 साल का मेरा करियर अद्भुत रहा और यह मुख्य रूप से मेरे सहकर्मियों से मिले अत्यधिक प्रेम एवं समर्थन की वजह से संभव हो पाया।

अंतरिक्ष यात्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन, वहां के लोग, इंजीनियरिंग और विज्ञान वास्तव में विस्मयकारी हैं और इन्होंने चंद्रमा एवं मंगल ग्रह की खोज के अगले चरणों को संभव बनाया है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि हमने जो नींव रखी है, उससे ये साहसिक कदम उठाना थोड़ा आसान हो गया होगा।

विलियम्स ने दिसंबर 2006 में एसटीएस-116 के साथ स्पेस शटल डिस्कवरी पर सवार होकर पहली बार उड़ान भरी और एसटीएस-117 के दल के साथ स्पेस शटल अटलांटिस पर सवार होकर वापस लौटीं। उन्होंने ‘एक्सपेडिशन 14/15’ के लिए ‘फ्लाइट इंजीनियर’ के रूप में सेवाएं दीं और मिशन के दौरान तब-रिकॉर्ड चार ‘स्पेसवॉक’ पूरे किए।

विलियम्स ने 2012 में कजाखस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से ‘एक्सपेडिशन 32/33’ की सदस्य के रूप में 127 दिन के मिशन के लिए उड़ान भरी। उन्होंने ‘एक्सपेडिशन 33’ के लिए अंतरिक्ष स्टेशन की कमांडर के रूप में भी सेवाएं दीं।

बयान में कहा गया कि मिशन के दौरान विलियम्स ने स्टेशन के रेडिएटर में रिसाव की मरम्मत करने और उस घटक को बदलने के लिए तीन ‘स्पेसवॉक’ किए, जो स्टेशन के सौर पैनल से उसकी प्रणालियों तक बिजली पहुंचाता है।

विलियम्स और विलमोर ने नासा के ‘बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ के तहत जून 2024 में स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी। वे ‘एक्सपेडिशन 71/72’ में शामिल हुए और विलियम्स ने ‘एक्सपेडिशन 72’ के लिए फिर अंतरिक्ष स्टेशन की कमान संभाली। उन्होंने इस मिशन के दौरान दो ‘स्पेसवॉक’ पूरे किए और एजेंसी के स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के तहत मार्च 2025 में पृथ्वी पर लौटीं।

नासा जॉनसन में अंतरिक्ष यात्री कार्यालय के प्रमुख स्कॉट टिंगल ने कहा, ‘‘सुनी अत्यंत बुद्धिमान हैं और एक शानदार मित्र एवं सहकर्मी हैं।…उन्होंने मेरे सहित कई लोगों और दल के अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को प्रेरित किया है। हम सभी उन्हें बहुत याद करेंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

अंतरिक्ष में उड़ान के अनुभव से इतर विलियम्स ने नासा में अपने करियर के दौरान कई अन्य भूमिकाएं निभाईं।

Tags: नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता
Previous Post

पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट ने पायलट बनकर की ठगी, सैकड़ों उड़ानों में मुफ्त यात्रा करने का आरोप

Next Post

संस्कृति मंत्रालय ने अयोध्या के रामकथा संग्रहालय को 233 साल पुरानी रामायण की पांडुलिपि सौंपी

Next Post
संस्कृति मंत्रालय ने अयोध्या के रामकथा संग्रहालय को 233 साल पुरानी रामायण की पांडुलिपि सौंपी

संस्कृति मंत्रालय ने अयोध्या के रामकथा संग्रहालय को 233 साल पुरानी रामायण की पांडुलिपि सौंपी

Recent Posts

  • मादक पदार्थों की तस्करी: नौका पर अमेरिकी सेना के हमले में दो लोगों की मौत
  • बांदा में सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
  • RR vs SRH, IPL 2026: रॉयल्स की नजरें सनराइजर्स के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने पर
  • मऊ में स्कॉर्पियो-ट्रक की आपस में टक्कर, पांच लोगों की मौत
  • निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान ‘गंभीर कदाचार’ को लेकर दिया पांच पुलिस अधिकारियों के निलंबन का आदेश

Recent Comments

  1. vidalista tadalafil 60mg on आगरा: महिला पर अपने पूर्व प्रेमी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप में मुकदमा
  2. cenforce 100 reddit on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा
  3. cenforce d 160mg review on एलएनजी आपूर्ति बाधित होने के बाद अदाणी-टोटल गैस ने औद्योगिक गैस की कीमतें तीन गुना बढाई
  4. cialis 5mg costco on रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 45 पैसे की बढ़त के साथ 91.60 प्रति डॉलर पर
  5. vidalista farmacia online on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

अमेरिकी सेना ने बारूदी सुरंग बिछाने वाले 16 ईरानी जहाज किए नष्ट

मादक पदार्थों की तस्करी: नौका पर अमेरिकी सेना के हमले में दो लोगों की मौत

April 25, 2026
बांदा में सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बांदा में सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

April 25, 2026
RR vs SRH, IPL 2026: रॉयल्स की नजरें सनराइजर्स के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने पर

RR vs SRH, IPL 2026: रॉयल्स की नजरें सनराइजर्स के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने पर

April 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in