Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नेपाल चुनाव : प्रधानमंत्री पद के लिए दिग्गज नेता ओली को चुनौती देंगे Gen Z के उम्मीदवार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 19, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0
नेपाल चुनाव: आरएसपी की ओर से बालेंद्र शाह को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित

नेपाल में कड़ाके की ठंड के बावजूद चुनावी माहौल गर्माता जा रहा है। पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव के लिए तीन राजनीतिक दलों ने प्रधानमंत्री पद के वास्ते अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

देश के सबसे बड़े वामपंथी दल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) ने पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली (74) को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार आधिकारिक रूप से घोषित किया है। वहीं, नेपाल के सबसे पुराने दल नेपाली कांग्रेस और नवगठित राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 50 वर्ष से कम उम्र के उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

नेपाली कांग्रेस (एनसी) के 49 वर्षीय नेता गगन थापा को पिछले सप्ताह पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। उसके तुरंत बाद पार्टी के उपाध्यक्ष बिश्व प्रकाश शर्मा ने घोषणा की कि गगन थापा ही पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

वरिष्ठ मानवाधिकार कार्यकर्ता चरण प्रसाई ने कहा, ‘‘नेपाली कांग्रेस के नेता गगन थापा के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित होने से मौजूदा चुनावी परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है। थापा ‘जेन जेड’ युवाओं की भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं।’’

हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाले नेपाली कांग्रेस के एक अन्य धड़े ने चुनाव आयोग के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें गगन थापा के नेतृत्व वाले धड़े को असली एनसी के रूप में मान्यता दी गई है।

इस बार के आम चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार में बालेन्द्र शाह का नाम भी चर्चा में है।

इंजीनियर और रैपर से नेता बने 35 वर्षीय बालेन्द्र शाह को 2022 में काठमांडू महानगर के मेयर पद पर भारी बहुमत से चुना गया था। ‘बालेन’ के नाम से मशहूर शाह अपने सुधार कार्यक्रमों और काठमांडू के सौंदर्यीकरण के चलते न केवल राजधानी बल्कि पूरे देश में युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मेयर का चुनाव जीतने वाले बालेन अब अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी में शामिल हो गए हैं और आम चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

उन्होंने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया ताकि 20 जनवरी को संसदीय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर सकें, जो चुनाव आयोग द्वारा तय तारीख है।

सीपीएन-यूएमएल अध्यक्ष ओली को अब बालेन से चुनौती मिलेगी, जो उम्र में उनसे आधे हैं। दोनों ने झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की है, जिससे कोशी प्रदेश का यह पूर्वी जिला इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

ओली पिछले तीन दशकों में झापा जिले से छह बार संसद के लिए चुने जा चुके हैं, केवल 2008 के पहले संविधान सभा चुनाव को छोड़कर। 2022 के पिछले आम चुनाव में उन्होंने नेपाली कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 28 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया था।

इस बार ओली को युवा और लोकप्रिय नेता बालेन का सामना करना पड़ेगा। जहां बालेन नेपाल की उभरती युवा शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहीं ओली को रूढ़िवादी और कठोर राजनीतिक धारा का चेहरा माना जाता है।

जेन जेड युवाओं ने सितंबर में हुए अपने आंदोलन को दबाने के लिए अत्यधिक बल प्रयोग के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री ओली और उस समय के गृह मंत्री एवं नेपाली कांग्रेस के रमेश लेखक को जिम्मेदार ठहराया है। इस आंदोलन में 77 लोगों की मौत हो गई थी।

चार बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले चुके ओली को अपने पिछले कार्यकाल में जेन जेड के विरोध प्रदर्शन के दूसरे ही दिन सेना के हेलीकॉप्टर से भागना पड़ा था, जब सैकड़ों गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के बालुवाटार स्थित प्रधानमंत्री आवास में तोड़फोड़ की थी।

नेपाल समाचारपत्र की वरिष्ठ पत्रकार सरस्वती कर्माचार्य ने कहा, ‘‘पार्टी के भीतर अपने विरोधियों को रणनीतिक रूप से किनारे कर खुद को निर्विवाद नेता बनाने वाले ओली के लिए इस बार का संसदीय चुनाव न केवल कड़ी चुनौती होगा, बल्कि पूर्व मेयर बालेन की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उनका पांच दशक से अधिक लंबा राजनीतिक करियर भी खतरे में पड़ सकता है।’’

इस परिदृश्य में अन्य उभरते उम्मीदवारों में उज्यालो नेपाल पार्टी के अध्यक्ष कुलमान घिसिंग और धरान उपमहानगर के मेयर हरका सम्पांग भी शामिल हैं। घिसिंग ने नेपाल विद्युत प्राधिकरण का प्रमुख रहते हुए देश में 16 घंटे की ‘लोडशेडिंग’ (बिजली कटौती) खत्म की थी।

घिसिंग और सम्पांग दोनों ही नेपाल के विभिन्न जातीय समुदायों का प्रतिनिधित्व करते हैं और जेन जेड के अलग-अलग समूहों के बीच लोकप्रिय विकल्प बनकर उभरे हैं।

Tags: नेपाल चुनाव : प्रधानमंत्री पद के लिए दिग्गज
Previous Post

स्पेन में ट्रेन की टक्कर में 39 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

Next Post

प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा पर पारिवारिक संबंधों को बर्बाद करने का लगाया आरोप, तलाक लेने की बात कही

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India
अंतराष्ट्रीय

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

July 31, 2026
Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत
अंतराष्ट्रीय

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

July 31, 2026
नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू
अंतराष्ट्रीय

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू

July 31, 2026
Next Post
प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा पर पारिवारिक संबंधों को बर्बाद करने का लगाया आरोप, तलाक लेने की बात कही

प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा पर पारिवारिक संबंधों को बर्बाद करने का लगाया आरोप, तलाक लेने की बात कही

Recent Posts

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group