अयोध्या, पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान चोरी की गई भैंस (लगभग 1 लाख रुपये कीमत), घटना में इस्तेमाल किया गया एक पिकअप वाहन और एक पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
यह मामला 11 जनवरी 2026 को दर्ज किया गया था, जब वादी ने थाना कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 15/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और मुखबिर की सटीक सूचना पर जीआईसी ओवरब्रिज के नीचे स्टेडियम जाने वाले रास्ते के पास घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को पकड़ा।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त हैं:
- मुन्ना चौहान पुत्र पप्पू चौहान, निवासी फतेहगंज दालमण्डी, थाना कोतवाली नगर, अयोध्या
(इसका काफी लंबा आपराधिक इतिहास है जिसमें कई चोरी, मारपीट और अन्य मामले दर्ज हैं) - मासूम उर्फ रजा पुत्र वली मोहम्मद, निवासी हैबतपुर, थाना कोतवाली अयोध्या
- लोकेन्द्र सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह, निवासी लालबाग कुम्हारन टोला, थाना कोतवाली नगर, अयोध्या
गिरफ्तारी में शामिल पुलिसकर्मी:
उप-निरीक्षक आदर्श विक्रम सिंह (चौकी प्रभारी साहबगंज), उप-निरीक्षक पंकज सिंह, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार, कांस्टेबल संजय कुमार यादव और कांस्टेबल अजीत मौर्या।

