Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राम मंदिर में हिरासत में लिए गए कश्मीरी व्यक्ति मानसिक रूप से कमजेार, आरोपी को किया उसके परिजन के हवाले

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 11, 2026
in अयोध्या, देश
0
अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा में सेंध, नमाज पढ़ने की कोशिश पर कश्मीरी व्यक्ति हिरासत में

अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में कथित रूप से नमाज पढ़ने की कोशिश करने पर हिरासत में लिए गए कश्मीर निवासी एक व्यक्ति के ‘मानसिक रूप से बीमार’ होने का पता चलने पर पुलिस ने उसे उसके परिजन को सौंप दिया है।

पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति अहद शेख के परिजन ने दावा किया था कि वह मानसिक रूप से बीमार है। उन्होंने सुबूत के तौर पर उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाई थीं। इसके बाद रविवार को शेख को उसके परिजन के हवाले कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि शेख जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का रहने वाला है। उसे शुक्रवार को तब हिरासत में लिया गया जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे मंदिर परिसर के अंदर कथित तौर पर नमाज पढ़ने की तैयारी करते देखा।

शेख के परिवार के लोग शनिवार को कश्मीर से अयोध्या पहुंचे और पुलिस को बताया कि वह मानसिक बीमारी से पीड़ित है। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में मेडिकल दस्तावेज भी दिखाये।

श्रीनगर, अयोध्या में राम मंदिर परिसर में कथित तौर पर नमाज अदा करने की कोशिश करने के बाद हिरासत में लिए गए 55 वर्षीय कश्मीरी व्यक्ति के परिजनों ने दावा किया है कि वह ‘मानसिक रूप से कमजोर’ है और घर पर नहीं रहता है।

उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के शोपिया जिले के गडापोरा इलाके का निवासी अब्दुल अहद शेख शनिवार सुबह राम मंदिर गया और बाद में सीता रसोई के पास बैठकर कथित तौर पर नमाज अदा करने की तैयारी कर रहा था।

शेख के बेटे इमरान ने शोपिया स्थित अपने घर में पत्रकारों से कहा कि परिवार को उसके पिता के राम मंदिर जाने की कोई जानकारी नहीं थी। इमरान ने कहा, ‘हमें इस बारे में कुछ भी पता नहीं था। उनकी मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है।’

शेख के अयोध्या जाने के कारण के बारे में जब पूछा गया तो इमरान ने कहा, ‘वह पांच-छह दिन पहले अपने ससुराल गए थे। वह अक्सर घर से बाहर चले जाते हैं और घर पर नहीं रुकते। इमरान ने कहा कि उसके पिता मानसिक रूप से कमजेार हैं और मस्जिदों में जाते रहते हैं।

आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी तब मिली जब पुलिस पूछताछ के लिए शेख के घर पहुंची। एक पड़ोसी ने बताया कि शेख मानसिक रूप से कमजोर है और दवाइयां ले रहा है।

एक पड़ोसी ने कहा, ‘अगर वह मानसिक रूप से स्वस्थ होता तो मंदिर के अंदर नमाज अदा नहीं करता। उसे पता होता कि यह मंदिर है। वह अक्सर इसी तरह घर से निकल जाता है। उसे यह समझ नहीं है कि उसे अपने परिवार की देखभाल करनी है।’

अयोध्या में पुलिस ने कहा कि कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि जब शेख को नमाज अदा करने से रोका गया तो उसने नारे लगाए और इस दावे की पुष्टि की जा रही है। अयोध्या जिला प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट ने अभी तक इस मामले पर टिप्पणी नहीं की है।

Tags: राम मंदिर में हिरासत में लिए
Previous Post

कानपुर बलात्कार मामला: दो और पुलिसकर्मिया के खिलाफ कार्रवाई, चौकी प्रभारी निलंबित

Next Post

प्रतापगढ़ में पेड़ से फांसी पर लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या का अंदेशा

Related Posts

अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेला: 24 मार्च 02 बजे से 27 मार्च रात्रि तक हुआ यातायात डायवर्जन
अयोध्या

अयोध्या: सावन व कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात डायवर्जन प्लान लागू, भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

August 3, 2026
दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार
क्राइम

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

August 3, 2026
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी
खेल

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

August 3, 2026
भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
अंतराष्ट्रीय

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

August 2, 2026
Next Post
मऊ में पेड़ के नीचे युवक का शव मिला, पुलिस ने हत्या का अंदेशा जताया

प्रतापगढ़ में पेड़ से फांसी पर लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या का अंदेशा

Recent Posts

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

मुजफ्फरनगर, कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर से गुजर रही एक गर्भवती महिला ने सोमवार को जिला अस्पताल में जुड़वां बच्चों...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

उन्नाव, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के एक महीने के भीतर सड़क की सतह खराब...

पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या

उन्नाव में LIU से सेवानिवृत्त दारोगा ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

उन्नाव शहर में स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) से सेवानिवृत्त एक दारोगा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से कथित तौर पर खुद...

अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेला: 24 मार्च 02 बजे से 27 मार्च रात्रि तक हुआ यातायात डायवर्जन

अयोध्या: सावन व कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात डायवर्जन प्लान लागू, भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के...

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने बच्चा गोद दिलाने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group