Friday, September 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

WPL 2026: यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स की नजरें डब्ल्यूपीएल में शुरुआती लय हासिल करने पर

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 9, 2026
in खेल, देश
0

नवी मुंबई, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स की टीम शनिवार को यहां अपने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) अभियान की शुरुआत करेंगी और पिछले सत्र में विपरीत प्रदर्शन के बाद दोनों टीमें पहले खिताब की तलाश में होंगी।

यूपी वॉरियर्स नयी कप्तान मेग लैनिंग पर बहुत अधिक निर्भर रहेगी क्योंकि उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीन फाइनल में पहुंची थी। टीम पिछले तीन सत्र में तीसरे, चौथे और फिर तालिका में निचले स्थान पर रही थी और उसकी निगाहें इस लगातार गिरावट को रोकने की है।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के आने से टीम में स्पष्टता आने की उम्मीद है। टीम पिछले साल कप्तान एलिसा हीली की गैरमौजूदगी में संतुलन और निरंतरता के लिए संघर्ष कर रही थी।

हालांकि वॉरियर्स के टीम संयोजन को लेकर सवाल बने हुए हैं, विशेषकर विकेटकीपिंग विभाग में जिसमें शिप्रा गिरी एकमात्र विशेषज्ञ विकल्प हैं।

शीर्ष पर फोबे लिचफील्ड लचीलापन प्रदान करती हैं और उनके किरण नवगिरे के साथ साझेदारी करने की संभावना है। लैनिंग और हरलीन देओल की मौजूदगी वाला मध्यक्रम प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाने में महत्वपूर्ण होगा।

सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा और अनुभवी शिखा पांडे और क्रांति गौड़ जैसी खिलाड़ियों के साथ वॉरियर्स के पास ताकतवर गेंदबाजी आक्रमण है जिसमें विश्व स्तरीय स्पिन, नयी गेंद से गेंदबाजी का अनुभव और अंतिम ओवरों में विशेज्ञता का मिश्रण है।

दूसरी ओर गुजरात जायंट्स दो निराशाजनक सत्र के बाद पिछली बार प्लेऑफ में पहुंची थी और उसका मनोबल बढ़ा हुआ है।

एशले गार्डनर की अगुवाई वाली जायंट्स के पास मजबूत विदेशी खिलाड़ियों का कोर है लेकिन एक प्रमुख भारतीय बल्लेबाज की कमी है। स्टंप के पीछे और शीर्ष क्रम में बेथ मूनी होंगी जबकि सोफी डिवाइन 2025 सत्र से चूकने के बाद डब्ल्यूपीएल में वापसी कर रही हैं।

तेज गेंदबाजी आक्रमण रेणुका सिंह ठाकुर के नेतृत्व में काफी संतुलित दिखता है जिन्हें किम गार्थ और काश्वी गौतम का सहयोग मिलेगा। गार्डनर, जॉर्जिया वारेहम, राजेश्वरी गायकवाड़ और तनुजा कंवर के रूप में स्पिन के कई विकल्प मौजूद हैं।

दोनों टीम बदलाव के दौर से गुजर रही हैं इसलिए शनिवार का मुकाबला उनके अभियानों की लय तय कर सकता है।

संभावित टीम :

यूपी वारियर्स:

श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, मेग लैनिंग (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, आशा शोभना, डायंड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, चार्ली नॉट, क्लो ट्रायोन, सुमन मीना, जी त्रिशा, प्रतिका रावल।

गुजरात जायंट्स:

एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फूलमाली, टिटास साधु, काशवी गौतम, कनिका आहुजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वारेहम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, शिवानी सिंह, डानी वाट हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा।

Tags: WPL 2026: यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स
Previous Post

मुजफ्फरनगर: बच्चे की हत्या के आरोप में तीन नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

Next Post

रूस ने यूक्रेन पर हमले में नयी ‘ओरेश्निक’ बैलिस्टिक मिसाइल के इस्तेमाल का किया दावा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

September 24, 2026
देश

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

September 24, 2026
देश

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

September 24, 2026
Next Post

रूस ने यूक्रेन पर हमले में नयी ‘ओरेश्निक’ बैलिस्टिक मिसाइल के इस्तेमाल का किया दावा

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group