Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच में तीन होमगार्ड ने आईएएस पर जातिगत गाली-गलौज और उत्पीड़न का आरोप लगाया, जांच की मांग

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 8, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

बहराइच जिले के महसी तहसील में उपजिलाधिकारी की सुरक्षा में तैनात ब्राह्मण वर्ग के तीन होमगार्ड जवानों ने उनपर जातिसूचक अपशब्द कहने, शारीरिक उत्पीड़न कराने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

होमगार्ड जवानों ने इस संबंध में अपने उच्च अधिकारियों से लिखित शिकायत करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि बुधवार को ड्यूटी के दौरान उपजिलाधिकारी एक दिव्यांग व्यक्ति को प्रस्तुत करने पर नाराज हो गए और कथित तौर पर जातिसूचक गालियां दीं।

होमगार्ड का आरोप है कि उपजिलाधिकारी ने अपने ‘गनर’ एवं ‘चालक’ को उन्हें दौड़ लगवाने और उठक-बैठक कराने के निर्देश दिए तथा इसका फोटो भेजने को कहा। आरोप है कि इसके बाद उन्हें ड्यूटी स्थल से भगा दिया गया और जान-माल की धमकी भी दी गई।

होमगार्ड विभाग की महसी कंपनी के आरक्षी राजाराम शुक्ला, रमाकान्त मिश्र और राम कुमार तिवारी इन दिनों उपजिलाधिकारी महसी की सुरक्षा ड्यूटी में लगे हैं। तीनों जवानों ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि उपजिलाधिकारी द्वारा ड्यूटी व्यवस्था में भी मनमानी की जा रही है, जिससे उनकी ड्यूटी 24 से 48 घंटे तक लगातार हो जाती है।

रमाकान्त मिश्र ने बुधवार शाम पत्रकारों से कहा, “हमने जिला कमांडेंट के साथ-साथ मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजा है। यदि हमें न्याय नहीं मिला और उपजिलाधिकारी को निलंबित नहीं किया गया तो हम आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे।”

इस मामले में जिला होमगार्ड कमांडेंट ताज रसूल ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “महसी में तैनात तीन होमगार्ड जवानों ने उपजिलाधिकारी के खिलाफ गाली-गलौज, जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल एवं अन्य आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है। यह पत्र जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। जांच समिति बनाकर जांच कराने का निर्णय जिलाधिकारी स्तर पर लिया जाएगा।

महसी के उपजिलाधिकारी (आईएएस) आलोक प्रसाद ने आरोपों को निराधार बताया है।

उन्होंने बुधवार शाम पत्रकारों से कहा, “एक दिव्यांग फरियादी जमीन पर घिसटते हुए मेरे चैंबर में आया था। कुर्सी पर बैठते समय वह गिरते-गिरते बचा, जबकि तीनों होमगार्ड वहीं बैठे तमाशा देख रहे थे। इस पर मैंने उन्हें फटकार लगाते हुए केवल यह कहा कि आप लोगों में संवेदना नहीं है। इसके अलावा मुझे किसी अन्य आरोप की जानकारी नहीं है।

Tags: बहराइच में तीन होमगार्ड ने
Previous Post

संत कबीर नगर में मुठभेड़ के बाद दो गो-तस्कर गिरफ्तार

Next Post

रामपुर: पाकिस्तानी नागरिकता छिपाकर सरकारी नौकरी पाने वाली महिला के खिलाफ प्राथमिकी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 24, 2026
Next Post

रामपुर: पाकिस्तानी नागरिकता छिपाकर सरकारी नौकरी पाने वाली महिला के खिलाफ प्राथमिकी

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group