Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पूर्व विधायक संगीत सोम को बांग्लादेशी फोन नंबरों से धमकी; प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 5, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
पूर्व विधायक संगीत सोम को बांग्लादेशी फोन नंबरों से धमकी; प्राथमिकी दर्ज

मेरठ जिले की सरधना सीट से पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी नेता संगीत सोम को कथित तौर पर बांग्लादेश से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने सरधना थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब आठ बजे संगीत सोम के मोबाइल फोन पर धमकी भरे संदेश, फोन कॉल और वीडियो कॉल आए। इन संदेशों में उन्हें नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ कुछ प्रमुख समाचार चैनलों को उड़ाने की धमकी दिए जाने का भी उल्लेख है। शिकायतकर्ता ने सभी संदिग्ध मोबाइल नंबर पुलिस को सौंप दिए हैं।

प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जिन नंबरों से कॉल और संदेश भेजे गए, वे बांग्लादेश से जुड़े प्रतीत हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर प्रकोष्ठ और अन्य एजेंसियों की मदद से कॉल डिटेल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह मामला हाल ही में दिए गए एक बयान से जुड़ा हो सकता है। 31 दिसंबर को संगीत सोम ने ‘आईपीएल फ्रेंचाइजी’ द्वारा बांग्लादेश के एक खिलाड़ी को खरीदे जाने को लेकर सार्वजनिक टिप्पणी की थी।

बाद में यह विषय चर्चा में आया और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने संबंधित खिलाड़ी को टीम से मुक्त करने का निर्णय लिया।

इस बीच, धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए संगीत सोम ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वह सनातन धर्म और देशहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात आगे भी मजबूती से रखते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सरधना) आशुतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: पूर्व विधायक संगीत सोम
Previous Post

ट्रंप ने अमेरिका में लाभ उठाने वाले देशों की सूची जारी की, भारत का नाम नहीं

Next Post

कन्नौज जिला जेल से दो कैदी दीवार फांदकर फरार

Related Posts

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

August 3, 2026
Next Post
कन्नौज में जेल जाते समय पुलिस को चकमा देकर विचाराधीन कैदी फरार

कन्नौज जिला जेल से दो कैदी दीवार फांदकर फरार

Recent Posts

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार को एक स्कूल वैन में तोड़-फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने तीन अज्ञात...

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सोमवार को जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता...

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के लालगंज इलाके में रानीगंज कैथोला बाजार में दो/तीन अगस्त की दरमियानी रात कार और स्कूटर की टक्कर...

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

मुजफ्फरनगर, कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर से गुजर रही एक गर्भवती महिला ने सोमवार को जिला अस्पताल में जुड़वां बच्चों...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

उन्नाव, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के एक महीने के भीतर सड़क की सतह खराब...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group