Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रयागराज में पौष पूर्णिमा पर 20-30 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, इसके साथ कल्पवासियों का शुरू होगा कल्पवास

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 2, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
प्रयागराज में पौष पूर्णिमा पर 20-30 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, इसके साथ कल्पवासियों का शुरू होगा कल्पवास

प्रयागराज, संगम की रेती पर माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व- पौष पूर्णिमा पर शनिवार को 20-30 लाख श्रद्धालुओं के गंगा और संगम में डुबकी लगाने की मेला प्रशासन ने उम्मीद जताई है। पौष पूर्णिमा स्नान के साथ कल्पवासियों का एक माह का कल्पवास शनिवार से प्रारंभ हो जाएगा।

प्रयागराज की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि पौष पूर्णिमा का स्नान का मुहूर्त शनिवार को सुबह चार बजे से शुरू हो जाएगा तथा इस मौके पर 20-30 लाख श्रद्धालुओं के गंगा और संगम में डुबकी लगाने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि इस माघ मेले में 10,000 फुट क्षेत्र के 10 स्नान घाट बनाए गए हैं, जबकि 2023-24 में 8,000 फुट के घाट बनाए गए थे।

अग्रवाल के अनुसार पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने माघ मेला के लिए लोगो (प्रतीक चिह्न) जारी किया है। इसके अलावा, विद्युत विभाग ने मेला सेवा ऐप तैयार किया है जिसके माध्यम से लोग बिजली के खंभों में लगे क्यूआर कोड स्कैन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

मंडलायुक्त ने बताया कि इसके अलावा, पहली बार माघ मेले में बाइक टैक्सी सेवा शुरू की गई है जिससे श्रद्धालुओं को स्नान घाट के नजदीक तक पहुंचने की सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें ज्यादा पैदल चलना नहीं पड़ेगा।

प्रयागराज के पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने बताया कि मेला क्षेत्र में 1600 से अधिक आरक्षी और 1,000 के आसपास होमगार्ड तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस के 400 आरक्षियों और 38 यातायात उप निरीक्षकों की भी तैनाती की गई है ताकि मेले की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

कुमार के अनुसार इसके अलावा, थाना के लिहाज से 15 त्वरित कार्रवाई दल गठित किये गये हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो टीम, आरएएफ की छह टीम, पीएसी की 17 कंपनियां और एलआईयू के 100 से अधिक कर्मचारी भी मेला क्षेत्र में तैनात किए गए हैं।

पुलिस आयुक्त का कहना है कि मेले में कुल नौ पांटून पुल बनाए गए हैं जिनके दोनों छोर पर 18 पुलिस चौकियां लगाई गई हैं और पर्याप्त पुलिस बल वहां तैनात किए गए हैं। अग्निशमन और आपात योजना के तहत 20 दमकल केंद्र और 20 ‘वाच टावर’ स्थापित किए गए हैं।

कुमार ने बताया कि मेला क्षेत्र में 990 ‘फायर हाइड्रेंट’ और 22 ‘हाई प्रेशर ट्यूबवेल’ बनाए गए हैं जिससे आग बुझाने के लिए पर्याप्त जल की उपलब्धता रहे। उन्होंने कहा कि मेले में अग्निशमन विभाग के 800 कर्मचारी तैनात किए गए हैं तथा 55 बड़े वाहन और 55 छोटे अग्निशमन वाहन भी लगाये गए हैं।

पुलिस आयुक्त के मुताबिक जल पुलिस का एक मुख्य नियंत्रण कक्ष और चार उप नियंत्रण कक्ष बनाये गये हैं। साथ ही आठ किलोमीटर क्षेत्र में ‘डीप वाटर बैरिकेडिंग’ की गई है। साथ ही दो किलोमीटर क्षेत्र में ‘वाटर बैरिकेडिंग’ रहेगी। इसके साथ ही प्रशिक्षित गोताखोरों की भी तैनाती की गई है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि मेला के दौरान प्रयागराज कमिश्नरेट (जिले) में पुलिस व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अलग से पुलिस बलों की तैनाती की गई है और प्रयागराज आने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का रास्ता बदल दिया गया है।

प्रयागराज के जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा के अनुसार मेला क्षेत्र में दो बड़े अस्पताल स्थापित किए गए हैं और पूरे मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टरों की तैनाती की गई है। साथ ही 50 एंबुलेंस मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।

वर्मा ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए मेला क्षेत्र में 500 बेड का एक बड़ा रैन बसेरा बनाया गया है तथा हर सेक्टर में अलाव की व्यवस्था भी की गई है और जरूरतमंदों के लिए पर्याप्त संख्या में कंबल का प्रबंध किया गया है।

Previous Post

Bite, Ayodhya: रौनाही में युवक की हत्या का खुलासा, मृतक के दो दोस्तों ने दिया वारदात को अंजाम, गिरफ्तार

Next Post

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ में खुली अश्लील.., #c.. सरकार ने तत्काल हटाने को कहा, चल रही..

Related Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित
अयोध्या

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

August 4, 2026
मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

August 4, 2026
लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

August 4, 2026
सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

Recent Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group