Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आंध्र प्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग लगी, एक व्यक्ति की मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 29, 2025
in देश
0
आंध्र प्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग लगी, एक व्यक्ति की मौत

sanketik photo

आंध्र प्रदेश में यालामंचिली के पास टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लग जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना रात 12 बजकर 45 मिनट पर मिली। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि प्रभावित डिब्बों में से एक में 82 और दूसरे में 76 यात्री सवार थे।

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, बी-1 कोच से एक शव मिला।’’ मृतक की पहचान चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में की गई है।

अधिकारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त दोनों डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया, जिसके बाद ट्रेन एर्नाकुलम की ओर रवाना हो गई। प्रभावित डिब्बों के यात्रियों को उनके गंतव्यों तक भेजने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो फॉरेंसिक टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही हैं।

दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने एक बयान में बताया कि ट्रेन संख्या 18189 के बी-1 और एम-2 डिब्बे में आग लग गई। रेलवे कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल विभाग को तत्काल सूचना दी।

बयान के अनुसार, रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित उतरने में सहायता की। इसमें बताया गया कि दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया।

एससीआर ने बताया कि प्रभावित दोनों डिब्बों के साथ एक अतिरिक्त ‘एसी थ्री-टियर कोच’ (एम-1) को भी एहतियात के तौर पर ट्रेन से अलग कर दिया गया है। शेष डिब्बों को फिलहाल सामलकोट रेलवे स्टेशन ले जाया जा रहा है, जहां ट्रेन में तीन डिब्बे जोड़े जाएंगे।

रेलवे ने बताया कि प्रभावित डिब्बों के यात्रियों को बसों की व्यवस्था कर सामलकोट स्टेशन भेजा जा रहा है।

बयान में कहा गया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने और नुकसान का आकलन करने के लिए रेल सुरक्षा आयुक्त तथा एससीआर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी फॉरेंसिक और चिकित्सकीय दलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

एससीआर ने बताया कि स्थानीय प्रशासन के समन्वय से सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही यात्रियों की सहायता और ट्रेन परिचालन संबंधी जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

आंध्र प्रदेश | आज सुबह इलामंचिली के पास टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लग गई। लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी और सभी 158 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में एक यात्री की मौत हुई। pic.twitter.com/EVBnfiLLWP

— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) December 29, 2025

Tags: आंध्र प्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम
Previous Post

दो घंटे तक विश्व के टॉप ट्रेंड में रहा उत्तर प्रदेश पुलिस का हैशटैग “उप्र पुलिस मंथन”

Next Post

कानपुर में जिंदा मरीज को किया मृत घोषित; जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर समेत चार निलंबित

Related Posts

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत
देश

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

July 27, 2026
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स
देश

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

July 27, 2026
भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू
अंतराष्ट्रीय

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

July 27, 2026
सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से जीती
खेल

सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से जीती

July 27, 2026
Next Post
एमबीबीएस की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी करने वाले डॉक्टर इस्तीफा दे कर फरार

कानपुर में जिंदा मरीज को किया मृत घोषित; जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर समेत चार निलंबित

Recent Posts

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग समेत...

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नपत्र लीक...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के...

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में सांप्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों समेत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group