Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ में रेजिडेंट डॉक्टर पर महिला चिकित्सक के यौन शोषण और धर्मांतरण कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 24, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
एमबीबीएस की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी करने वाले डॉक्टर इस्तीफा दे कर फरार

राजधानी लखनऊ में एक चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेजिडेंट डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर एक महिला चिकित्सक का यौन शोषण करने और धर्मांतरण कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉक्टर रमीज मलिक के खिलाफ मंगलवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 (धोखे से यौन संबंध बनाना), 89 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात कराना) और 351 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ धर्मांतरण विरोधी कानून की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई हैं और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दर्ज मुकदमे के अनुसार, महिला चिकित्सक ने आरोप लगाया है कि रमीज मलिक ने कुछ महीने पहले उससे दोस्ती की और शादी का वादा कर कई बार संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सितंबर में जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने दवाएं देकर जबरन उसका गर्भपात कराया।

सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में उसे पता चला कि मलिक पहले से शादीशुदा है और उसने इस साल की शुरुआत में शादी से पहले अपनी पत्नी का धर्म परिवर्तन कराया था।

उन्होंने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि मलिक ने पहले तो उससे शादी से इनकार कर दिया और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता की निजी तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। सिंह ने बताया कि यह मामला सितंबर की घटनाओं की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

इस बीच, आरोपी डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है और विश्वविद्यालय परिसर में उसके प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। चिकित्सा विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई आंतरिक समिति की सिफारिश पर की गई है, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके।

अधिकारी ने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान आरोपी को शैक्षणिक और आवासीय सुविधाओं से भी वंचित कर दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, यह मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक भी पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पीड़िता से बातचीत कर उसे न्याय का आश्वासन दिया।

इस बीच, एक छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Tags: लखनऊ में रेजिडेंट डॉक्टर पर
Previous Post

मेरठ: एंटी करप्शन टीम ने 4 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा हापुड़ क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर, मर्डर केस में मांगे थे रुपये

Next Post

कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, संदिग्ध अब्दुल गफूरी की तलाश

Related Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत
उत्तर प्रदेश

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

July 30, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026
बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

July 30, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
Next Post
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, संदिग्ध अब्दुल गफूरी की तलाश

कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, संदिग्ध अब्दुल गफूरी की तलाश

Recent Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में कथित रूप से अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह करने वाले...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस...

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

बलरामपुर जिले के हरैया इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां महिलाओं, बुजर्गों और किसानों...

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने फरार पत्थर व्यापारी टुल्लू मंडल के प्रबंधक और करीबी रिश्तेदार को बृहस्पतिवार...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

ईरान के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागने के बाद, अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिकी सेना ने बृहस्पतिवार तड़के कहा कि उसने जॉर्डन में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group