Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आरटीए की बैठक, कार्यालय से जारी परमिटों का हुआ अनुमोदन!!??

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 23, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, सम्भागीय परिवहन प्राधिकरणकी बैठक आज मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार, अयोध्या में सम्पन्न हुई, जिसमें राजकुमार उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) अयोध्या/सदस्य, सुश्री ऋतु सिंह सचिव सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण/सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अयोध्या, आरटीओ प्रवर्तन विश्वजीत सिंह उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्यत निर्णय 

मण्डल के जनपदों- अयोध्या, अम्बेडकरनगर व सुल्तानपुर के अराष्ट्रीयकृत मार्गों पर परिवहन निगम व निजी संचालकों से प्राप्त आवेदनों पर सशर्त परमिट की स्वीकृति प्रदान की गयी एवं अपेक्षा की गयी कि इन वाहनों के चालक सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का भली-भाँति पालन करें। इसके अतिरिक्त कार्यालय से जारी परमिटों का अनुमोदन किया गया।

मण्डल के सभी एआरटीओ प्रशासन, प्रवर्तन, यात्री कर अधिकारियों हेतु निर्देश जारी किये गये कि किसी भी दशा में अनफिट स्कूली वाहनों का संचालन न होने दिया जाय। इस संबंध में निर्देश दिये गये कि यदि किसी भी अनफिट स्कूली वाहन संचालन हुआ तो स्कूल प्रबंधन व संबंधित एआरटीओ के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

अतः मार्गों पर चेकिंग के अलावा स्कूलों में जाकर भी यह सुनिश्चित किया जाय कि मानक विरूद्ध वाहनों से छात्र-छात्राएँ न ढोयें जा रहे हों।

सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण, विगत बैठक में लिये गये निर्णयों की अनुपालन आख्या का अवलोकन किया गया। आरटीओ प्रवर्तन श्री विश्वजीत सिंह व अयोध्या संभाग के सभी प्रवर्तन अधिकारियों को सभी विन्दुओं पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये गये एवं यह कि सभी विन्दुओ पर कृत कार्यवाही की सूचना जल्द ही होने वाली मण्डलीय सड़क सुरक्षा बैठक में प्रस्तुत की जाय।

धारा-86 के अंतर्गत आरटीए द्वारा कई कड़े निर्णय लिये गये यथा- ओवरलोडिंग, परमिट शर्तों का उल्लंघन आदि अभियोंगों में नोटिस दिये जाने के बावजूद जुर्माना/सहमत राशि न जमा करने वाले वाहनों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए 01 माह के अन्दर दोगुना सहमत राशि व नियम जुर्माना जमा करवाने का निर्णय लिया गया अन्यथा परमिट स्वतः निरस्त समझा जाएगा।

नेशनल परमिट वाले भार वाहनों के अथराइजेशन नवीनीकरण न कराने वाले वाहनों के प्रति भी कड़ी कार्यवाही की गयी व परमिट की वैधता समाप्त होने के पश्चात नोटिस देने के बावजूद नवीनीकरण न कराने वाले वाहनों का परमिट निरस्त कर दिया गया।

निर्धारित आयु सीमा पूर्ण कर चुके ठेका गाड़ी परमिट वाले टैम्पो-टैक्सी वाहनों के भी परमिट निरस्त किये गये एवं निर्देश दिये गये कि अभिलेखों में निरस्तीकरण, पंजीयन निरस्त की कार्यवाही नियमानुसार कराते हुए पुलिस व परिवहन के अधिकारीगण नियमित चेकिंग कर ऐसे वाहनों का संचालन न होने पाये यह सुनिश्चित करें।

बैठक में अध्यक्ष एवं सदस्यों के अतिरिक्त आरएम  विमल राजन, एआरएम, एआरटीओ अयोध्या  आर.पी. सिह भी उपस्थित रहें।

बैठक के अन्त में सचिव, सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण/आरटीओ प्रशासन अयोध्या सुश्री ऋतु सिंह द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया।

Tags: अयोध्या में मंडलायुक्त की अध्यक्षता
Previous Post

रूस का यूक्रेन पर 650 से अधिक ड्रोन और मिसाइलों से हमला, तीन लोगों की मौत

Next Post

गोंडा: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी लिपिक गिरफ्तार

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya: ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
Next Post

गोंडा: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी लिपिक गिरफ्तार

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group