Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Bite, वाराणसी परिक्षेत्र के जनपदों के लिए जारी हुआ गोपनीय रूप से अपराधों की शिकायत के लिए ‘व्हाट्सएप चैटबॉट’

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 22, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

वाराणसी परिक्षेत्र में पुलिस ने जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली जिलों के नागरिकों को गोपनीय रूप से अपराधों की शिकायत करने के लिए ‘व्हाट्सएप चैटबॉट’ की शुरुआत की है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘व्हाट्सएप चैटबॉट’ के माध्यम से पशु तस्करी, अवैध शराब से लेकर मादक पदार्थों की तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराधों तक की शिकायत बिना नाम पता बताए भी की जा सकती है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘पुलिस सतर्क मित्र’ नाम से शुरू की गई इस पहल का मकसद नागरिकों को अपनी पहचान उजागर होने के डर के बिना अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

वाराणसी पुलिस परिक्षेत्र के तहत आने वाले तीनों जिलों का कोई भी निवासी व्हाट्सएप पर मैसेज कर या एक निर्धारित क्यूआर कोड को स्कैन कर जानकारी दे सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि यह व्यवस्था पूरी तरह से निजता सुनिश्चित करने के लिए की गई है, क्योंकि सूचना देने वाले का मोबाइल नंबर या व्यक्तिगत विवरण पुलिस को दिखाई नहीं देता है।

वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण ने बताया कि ‘हाय’ जैसा एक साधारण मैसेज चैटबॉट को सक्रिय कर देगा और इसके बाद उपयोगकर्ता को भाषा विकल्पों और अपराध के संबंध में विशिष्ट विवरण एकत्र करने के लिए संकेतों के माध्यम से मार्गदर्शन करता है।

अधिकारी ने बताया, “नागरिक पशु तस्करी, गोहत्या, मादक पदार्थों व अवैध शराब व्यापार, हथियार निर्माण व तस्करी, जुआ, वेश्यावृत्ति और महिलाओं व बच्चों की तस्करी सहित कई तरह के अपराधों की शिकायत कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इसपर अवैध खनन, जबरन वसूली, पुलिस भ्रष्टाचार और जबरन धर्मांतरण की भी शिकायत की जा सकती है। अधिकारी ने बताया कि जानकारी टेक्स्ट, ऑडियो मैसेज, तस्वीरों या वीडियो के माध्यम से साझा की जा सकती है।

पुलिस ने बताया कि ‘चैटबॉट’ नागरिकों को हत्या, डकैती या चेन झपटमारी जैसे गंभीर अपराधों से संबंधित सीसीटीवी फुटेज या सबूत साझा करने की भी अनुमति देता है।

पुलिस ने जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली के निवासियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद के लिए ‘पुलिस सतर्क मित्र’ बॉट का इस्तेमाल करने की अपील की है।

Tags: वाराणसी परिक्षेत्र के जनपदों के लिए जारी
Previous Post

पीलीभीत में गीजर से निकली गैस के कारण दम घुटने से पति-पत्नी की मौत

Next Post

बहराइच में भेड़ियो का आतंक बढ़ा, मां के बगल में सो रहे बच्चे को उठा ले गया भेड़िया, क्षत-विक्षत शव बरामद

Related Posts

उत्तर प्रदेश

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया के बांसडीह कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल परितोष मिश्रा का शव पोखऱे में मिला

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

September 14, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

September 14, 2026
Next Post
sanketik photo

बहराइच में भेड़ियो का आतंक बढ़ा, मां के बगल में सो रहे बच्चे को उठा ले गया भेड़िया, क्षत-विक्षत शव बरामद

Recent Posts

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बांदा से सटे महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र के रंगौलिया बुजुर्ग गांव में सतना जेल से पैरोल पर छूटे एक...

बलिया के बांसडीह कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल परितोष मिश्रा का शव पोखऱे में मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी का शव सोमवार को संदिग्ध हालात में एक तालाब से...

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group