Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में कर्ज चुकाने के लिए साहूकारों ने बेचवाया किसान का गुर्दा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 18, 2025
in देश
0
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में कर्ज चुकाने के लिए साहूकारों ने बेचवाया किसान का गुर्दा

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के जिस किसान ने दावा किया था कि उसे कर्ज का एक हिस्सा चुकाने के लिए अपना गुर्दा बेचने के लिए मजबूर किया गया, उसके चिकित्सा परीक्षण में यह बात सामने आई है कि उसके शरीर में केवल एक ही गुर्दा है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसान रोशन कुडे का बुधवार को चंद्रपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसके बाद चिकित्सक इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि उसका एक गुर्दा गायब है।

दरअसल कुडे ने दावा किया था कि उसने चार साहूकारों से ऋण लिया था और उसे चुकाने के लिए उसे किडनी बेचने के लिए मजबूर किया गया। किसान के दावे के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और छह साहूकारों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि छह आरोपियों में से पांच को 20 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

नागभिड़ तहसील के मिंथुर गांव निवासी कुडे के पास चार एकड़ कृषि भूमि है। खेती में नुकसान के कारण उसने साथ में एक और व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया और डेयरी से कुछ आय अर्जित करने की उम्मीद में गायें खरीदीं।

कुडे (29) ने पुलिस को बताया कि उसने 2021 में दो साहूकारों से 40 प्रतिशत ब्याज दर पर 50,000 रुपये उधार लिए थे। साहूकारों ने बाद में कथित तौर पर दावा किया कि ब्याज सहित राशि बढ़कर 74 लाख रुपये हो गई है।

किसान ने बताया कि एक साहूकार ने उसे ऋण का कुछ हिस्सा चुकाने के लिए अपनी एक किडनी बेचने का सुझाव दिया, इसके बाद उसने इंटरनेट पर खोजबीन की और एक एजेंट से संपर्क किया और एजेंट उसे कोलकाता ले गया।

किसान के अनुसार, वहां एक चिकित्सक ने उसकी जांच की और इसके बाद कुडे को कंबोडिया ले जाया गया जहां उसका गुर्दा निकाल लिया गया। कुडे ने पुलिस को बताया कि उसे इसके बदले आठ लाख रुपये मिले।

आरोपी साहूकारों की पहचान किशोर बावनकुले, प्रदीप बावनकुले, संजय बल्लारपुरे, लक्ष्मण उर्कुडे, मनीष घाटबंधे और सत्यवान बोरकर के रूप में हुई है और उनके खिलाफ ब्रह्मपुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

चंद्रपुर के पुलिस अधीक्षक सुदर्शन मुम्मका ने बुधवार को कहा, ‘‘हमने कुडे से सभी जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। हमने उनके वित्तीय लेन-देन की जांच की और पाया कि उन्होंने कई साहूकारों से पैसे उधार लिए हैं।

Tags: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में कर्ज चुकाने
Previous Post

रायबरेली पुलिस ने अजय फार्मा के संचालक को गिरफ्तार किया

Next Post

गाजियाबाद में किराया वसूलने गई महिला की किरायेदारों ने की हत्या

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post
गाजियाबाद में किराया वसूलने गई महिला की किरायेदारों ने की हत्या

गाजियाबाद में किराया वसूलने गई महिला की किरायेदारों ने की हत्या

Recent Posts

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

मेरठ पुलिस ने अपहरण करने, बंधक बनाकर मारपीट करने और रंगदारी वसूलने में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ करके शनिवार को...

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

हाथरस में जिला प्रशासन ने छापेमारी कर एक स्टेशनरी व्यवसायी के घर और दुकान से एक से 10 रुपये तक...

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

बहराइच जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रूपईडीहा क्षेत्र में पुलिस ने भगवान बुद्ध की अष्टधातु की प्राचीन प्रतिमा...

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सहारनपुर जिले के सरसावा क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट तथा जिम संचालक ने सिर में गोली मार कर...

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गोरखपुर जिला कारागार की नवनिर्मित चारदीवारी फांदकर एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group