Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई की मंजूरी देने वाले विधेयक को मंत्रिमंडल की मंजूरी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 12, 2025
in देश
0
सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों के विलय पर वित्त मंत्रालय ने किया विचार

नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दे दी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, यह विधेयक संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में ही पेश किया जा सकता है। यह सत्र 19 दिसंबर तक चलने वाला है।

लोकसभा बुलेटिन के मुताबिक, बीमा कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 को संसद के आगामी सत्र की कार्यसूची में शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य बीमा क्षेत्र में प्रसार बढ़ाना, वृद्धि की रफ्तार बढ़ाना और कारोबारी सुगमता में सुधार लाना है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश करते समय बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश सीमा को 100 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा था। अब तक इस क्षेत्र में 82,000 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश आ चुका है।

वित्त मंत्रालय ने बीमा अधिनियम, 1938 में कई प्रावधानों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। इनमें बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा को बढ़ाकर 100 प्रतिशत करना, न्यूनतम चुकता पूंजी को घटाना और संयुक्त बीमा लाइसेंस की व्यवस्था शुरू करना शामिल है।

एक व्यापक विधायी प्रक्रिया के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अधिनियम, 1956 और बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) अधिनियम, 1999 में भी संशोधन किए जाएंगे।

एलआईसी अधिनियम में प्रस्तावित बदलावों का उद्देश्य उसके निदेशक मंडल को शाखा विस्तार और नई नियुक्तियों जैसे परिचालन संबंधी निर्णयों में अधिक अधिकार देना है।

बीमा विधेयक में प्रस्तावित संशोधन मुख्य रूप से पॉलिसीधारकों के हितों को मजबूती देने, उनकी वित्तीय सुरक्षा बढ़ाने और बीमा बाजार में अधिक कंपनियों के प्रवेश को आसान बनाने पर केंद्रित हैं। इससे आर्थिक वृद्धि में तेजी आएगी और रोजगार सृजन में भी सहयोग होगा।

इन बदलावों से बीमा उद्योग की कार्यकुशलता बढ़ाने, कारोबारी सुगमता में सुधार लाने और बीमा के प्रसार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। सरकार का लक्ष्य 2047 तक ‘हर नागरिक के लिए बीमा’ का लक्ष्य हासिल करना है।

बीमा अधिनियम, 1938 देश में बीमा व्यवसाय से संबंधित मूल कानून है। यह बीमा कंपनियों के संचालन और बीमाकर्ताओं, पॉलिसीधारकों, शेयरधारकों एवं बीमा नियामक इरडा के बीच संबंधों को विनियमित करता है।

Tags: बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई
Previous Post

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में गैस विस्फोट से घरों को नुकसान, छह लोग घायल

Next Post

ऑस्ट्रेलिया : स्काईडाइवर छलांग लगाने के बाद 15 हजार की ऊंचाई पर विमान के ‘टेल’ में फंसा

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

July 29, 2026
Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप
अंतराष्ट्रीय

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

July 29, 2026
Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार
अंतराष्ट्रीय

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

July 29, 2026
Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन
अयोध्या

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

July 29, 2026
Next Post
ऑस्ट्रेलिया : स्काईडाइवर छलांग लगाने के बाद 15 हजार की ऊंचाई पर विमान के ‘टेल’ में फंसा

ऑस्ट्रेलिया : स्काईडाइवर छलांग लगाने के बाद 15 हजार की ऊंचाई पर विमान के ‘टेल’ में फंसा

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group