Friday, September 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

असम: गुवाहाटी में लगी भीषण आग 33 घंटे से अधिक समय से बेकाबू; कई एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 11, 2025
in देश
0

असम के गुवाहाटी में एक व्यावसायिक परिसर में लगी भीषण आग पर 33 घंटे से अधिक समय तक काबू नहीं पाया जा सका जबकि दमकल की दो दर्जन से अधिक गाड़ियां आग बुझाने के लिए प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि एबीसी प्वाइंट स्थित ‘स्वागत स्क्वायर कॉम्प्लेक्स’ में मंगलवार देर रात लगभग साढ़े 12 बजे आग लगी।

इस बहुमंजिला इमारत में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का जोनल कार्यालय, वाणिज्यिक शाखा, प्रीमियम बैंकिंग शाखा और ‘सोहम एम्पोरिया’ नामक एक शॉपिंग मॉल स्थित है।

अधिकारी ने बताया कि दमकल की 25 से अधिक गाड़ियां 33 घंटे से अधिक समय से आग बुझाने के प्रयास में लगी हुई हैं।

उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना, सेना और गुवाहाटी रिफाइनरी से भी जल आपूर्ति गाड़ियां आग बुझाने के प्रयासों में शामिल हुईं, जबकि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को उनकी अत्याधुनिक मशीनों के साथ सहायता के लिए बुलाया गया।

गुवाहाटी के अलावा मोरीगांव, कामरूप और नलबाड़ी जिलों से भी दमकल गाड़ियां आ चुकी हैं, जबकि दरांग से भी पानी से भरी गाड़ियां रास्ते में हैं।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “छठी मंजिल पर आग अब भी भयंकर रूप से लगी हुई है। हम इसे बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दूसरी मंजिल से भी धुआं उठ रहा है, जहां शॉपिंग मॉल के गोदाम में आग लगी थी।

एक अन्य अधिकारी ने बताया, “आग अब इमारत के पिछले हिस्से में लगी हुई है। हालांकि, निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन न करने के कारण दमकल गाड़ियां पीछे तक नहीं पहुंच पा रही हैं।

उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों ने इतने बड़े व्यावसायिक परिसर की अनुमति देते समय आवश्यक सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया।

अधिकारी ने बताया कि अब तक केवल एक दमकलकर्मी को मामूली चोट आई है, जिसका गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज किया गया है।

दमकल एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया, “मंगलवार देर रात के बाद आग लगने की सूचना मिलते ही हमारे कर्मी 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचे। हम आग फैलने से रोकने में सफल रहे। उन्होंने बताया, “आग मॉल की दूसरी मंजिल पर स्थित गोदाम में लगी, जहां बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री और कपड़े रखे हुए थे।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने एक बयान में बताया कि दमकलकर्मी आग को फैलने से रोकने और उसे नीचे की मंजिलों तक पहुंचने से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

बयान के मुताबिक, “कम दृश्यता और घने धुएं के कारण, शुरुआती चरण में आग पर प्रभावी ढंग से काबू नहीं पाया जा सका। भवन परिसर और आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षित कर लिया गया है। सुरक्षा के लिए निकासी प्रोटोकॉल शुरू कर दिए गए हैं।

प्राधिकरण ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, प्रभावित मंजिलों में काफी नुकसान का संकेत मिला है लेकिन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद विस्तृत आकलन किया जाएगा। आग लगने का कारण अब तक अज्ञात है।

Tags: असम: गुवाहाटी में लगी भीषण आग
Previous Post

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

Next Post

बागपत: मालगाड़ी चालक ने पटरी पर रखे गए पाइप से टक्कर बचाई, दुर्घटना टली

Related Posts

उत्तर प्रदेश

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

September 24, 2026
देश

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

September 24, 2026
देश

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

September 24, 2026
Next Post
sankatik photo

बागपत: मालगाड़ी चालक ने पटरी पर रखे गए पाइप से टक्कर बचाई, दुर्घटना टली

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group