Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली के परिवार की गोवा में छुट्टी बिताने की ख्वाहिश नाइटक्लब की आग में हुई खाक

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 8, 2025
in देश
0
गोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट से आग लगी, 23 लोगों की हुई मौत

नयी दिल्ली, विनोद कुमार अपनी पत्नी और तीन सालियों के साथ गोवा में छुट्टी बिताने की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए एक हफ्ते से भी कम समय पहले दिल्ली से रवाना हुए थे। उनकी मां ने उन्हें खुशी-खुशी विदा किया।

लेकिन वह सोमवार को उसी दरवाजे पर बैठी इंतजार कर रही थीं, इस बात से अनजान कि उनका छोटा बेटा, बड़ी बहू और दो करीबी रिश्तेदार आग में अपनी जान गंवाने के बाद कभी वापस नहीं लौटेंगे।

गोवा में रविवार तड़के अरपोरा के एक नाइटक्लब में लगी भीषण आग में 25 लोग मारे गए। मरने वालों में दिल्ली के पांच निवासी शामिल थे और ये सभी कुमार के परिवार के सदस्य थे। पुलिस ने बताया कि परिवार की पांचवीं सदस्य भावना जोशी बच गईं, लेकिन वह घायल हैं।

मृतकों की पहचान विनोद कुमार (43), कमला जोशी (42), अनीता जोशी (41) और सरोज जोशी (39) के रूप में हुई है।

घायल भावना की शादी विनोद से हुई थी। तीनों मृत महिलाएं भावना की बहन थीं। कमला की शादी विनोद के बड़े भाई नवीन से हुई थी।

उनके रिश्तेदारों ने बताया कि चारों बहनें महीनों से इस यात्रा की योजना बना रही थीं – उम्मीद कर रही थीं कि अब कुछ दिन आराम कर पाएंगी क्योंकि उनके बच्चे बड़े हो गए हैं और अब पूरी तरह से उन पर निर्भर नहीं हैं।

विनोद उनके साथ इसलिए गए थे कि यात्रा के दौरान वे सुरक्षित महसूस कर सकें। पांचों बहनें अपने करावल नगर स्थित घर से उत्साह के साथ निकलीं, उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें अपनी नियमित दिनचर्या से कुछ समय की फुर्सत मिलेगी।

परिवार के पुराने पड़ोसी महिपाल सिंह भंडारी ने कहा कि इस क्षति को सह पाना असंभव है। भंडारी ने कहा, ‘‘मैं लगभग 40 वर्षों से इस परिवार के बगल के घर में रह रहा हूं। यह बेहद दुखद है कि एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान किसी और की गैरजिम्मेदारी के कारण चली गई।’’

एक रिश्तेदार और पड़ोसी हरीश ने कहा कि इस त्रासदी ने पूरे मोहल्ले को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की घटनाओं को शुरू होने से पहले ही रोका जाना चाहिए। राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर का मामला ही लीजिए, उसे भी रोका जाना चाहिए था। उचित जांच जरूरी है। जहां भी भीड़ एकत्र हो, वहां निकास द्वार खुले होने चाहिए और हर संगठन को अग्नि सुरक्षा मानदंडों का पालन करना चाहिए।’’

हरीश ने कहा कि उन्होंने सुना है कि इस क्लब को बंद करने का आदेश दिया गया था, फिर भी यह कथित तौर पर ‘कई नोटिसों के बावजूद’ अवैध रूप से चलता रहा। उन्होंने कहा कि सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

हरीश ने कहा, ‘‘सख्त कार्रवाई ज़रूरी है और जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। परिवारों ने अपने बेटों, पतियों, बच्चों, भाइयों, बहनों, पत्नियों और बेटियों को खो दिया है, यह ऐसी चीज नहीं है जिसे आप नजरअंदाज कर सकें। उनमें से पांच गोवा की छुट्टी पर गए थे, जिनमें से चार हमेशा के लिए खो गए।’’

करावल नगर स्थित उनके घर पर रिश्तेदार, बच्चों और बुज़ुर्ग मां को सच्चाई से अवगत कराने से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

विनोद और भावना के दो बच्चे हैं, एक 11 साल का बेटा और एक छह साल की बेटी। पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें घर पर आने वाले पड़ोसियों और रिश्तेदारों से दूर रखा गया है।

रिश्तेदारों ने बताया कि इस बीच कमला की 18 वर्षीय बेटी और 14 वर्षीय बेटा घटना की खबर मिलने के बाद से गुमशुम हैं और शायद ही किसी से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी मां के लौटने का इंतजार कर रहे थे।

एक अलग कमरे में विनोद की मां भी परिवार के लौटने का इंतजार कर रही हैं। रिश्तेदारों का कहना है कि वह पूछती रहती हैं कि ‘घायलों’ को किसी अच्छे अस्पताल में भेजा गया है या नहीं।

एक स्थानीय निवासी ने कहा, ‘‘विनोद की मां को विश्वास है कि उनके परिवार के लोगों को किसी भी पल घर लाया जा सकता है। लेकिन कोई नहीं जानता कि सच्चाई जानने पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी।

Tags: दिल्ली के परिवार की गोवा में छुट्टी
Previous Post

सोनभद्र : कोडीन के अवैध व्यापार की SIT जांच में एक फर्म के लेन-देन में मिली अनियमितताएं

Next Post

Ayodhya में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन नाबालिक की मौत

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post
Ayodhya में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन नाबालिक की मौत

Ayodhya में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन नाबालिक की मौत

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group