अयोध्या, जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने तीन सीओ (सर्किल अधिकारी) व पांच थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।
इस फेरबदल से सीओ सिटी रहे शैलेंद्र सिंह को रिलीव कर दिया गया है। नए नियुक्तियों के तहत श्रीयस त्रिपाठी को सीओ सिटी का दायित्व सौंपा गया है। अजय कुमार सिंह को सीओ मिल्कीपुर, विकास राय को सीओ लाइंस व क्राइम, अरविंद सोनकर को सीओ सदर तथा योगेंद्र कुमार को सीओ आरजेबी परिसर का प्रभार दिया गया है।

थाना स्तर पर फेरबदल में काफी समय से अयोध्या कोतवाल रहे मनोज शर्मा को प्रभारी थाना पूराकलंदर स्थानांतरित कर दिया गया है। उनकी जगह पंकज सिंह को अयोध्या कोतवाल बनाया गया।
संदीप कुमार सिंह को एसएचओ (थाना प्रभारी) कैंट, लालचंद सरोज को एसएचओ रौनाही तथा अमरेंद्र बहादुर सिंह को कोतवाल बीकापुर नियुक्त किया गया है। यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सभी संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। जिले में धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए यह कदम कानून व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया है।




