Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली : बैंकॉक से निर्वासित किए जाने के बाद वांछित गैंगस्टर हरसिमरन गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 29, 2025
in क्राइम, देश
0
दिल्ली : बैंकॉक से निर्वासित किए जाने के बाद वांछित गैंगस्टर हरसिमरन गिरफ्तार

नयी दिल्ली, फर्जी पासपोर्ट की मदद से देश छोड़कर भागे एक वांछित गैंगस्टर को बैंकॉक से निर्वासित किए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किया गया कुख्यात अपराधी विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की मदद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने आपराधिक नेटवर्क का विस्तार करने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी हरसिमरन उर्फ ​​बादल उर्फ ​​सिमरन (38) को भारतीय केंद्रीय एजेंसियों और थाईलैंड के अधिकारियों के बीच समन्वित प्रयासों के बाद 26 नवंबर को बैंकॉक से दिल्ली भेजा गया था। हरसिमरन दिल्ली के पूर्वी शालीमार बाग का निवासी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक जांचकर्ताओं ने बताया कि हरसिमरन ने गोरखपुर से राजेश सिंह के फर्जी नाम से पासपोर्ट हासिल किया और यूरोप स्थित गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की मदद से इस साल जनवरी में बैंकॉक चला गया।

इसके बाद हरसिमरन दुबई गया और मानव तस्करों एवं ढिल्लों के सहयोगियों की मदद से अमेरिका और यूरोप पहुंचने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि अजरबैजान और बाद में बेलारूस-लातविया-पोलैंड मार्ग से यूरोप में प्रवेश करने के हरसिमरन के प्रयास विफल हो गए, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया और निर्वासित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार हरसिमरन वीजा विस्तार के लिए बैंकॉक लौटा और भारतीय एजेंसियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उसे वहां हिरासत में ले लिया गया।

उसने बताया कि जाली पहचान के आधार पर प्राप्त उसके पासपोर्ट को विदेश मंत्रालय ने रद्द कर दिया, जिससे उसे निर्वासित करने में आसानी हुई।

पुलिस ने बताया कि हरसिमरन को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसे भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज प्राथमिकी के तहत गिरफ्तार किया गया है।

हरसिमरन का काफी पुराना आपराधिक इतिहास है और उसका नाम जबरन वसूली, हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध सहित 23 मामलों में दर्ज है।

Tags: गैंगस्टर हरसिमरन गिरफ्तार
Previous Post

रायबरेली में बीएलओ, लेखपाल से अभद्रता के आरोप में ग्राम प्रधान, उसके पिता गिरफ्तार

Next Post

बरेली में घर के पीछे बने तालाब में तैरता मिला नवविवाहिता का शव!

Related Posts

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: भ्रामक वीडियो और घोटाले का दावा फैलाने वाले यू-ट्यूबर पर लखनऊ में FIR दर्ज

August 4, 2026
अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम
उत्तर प्रदेश

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

August 4, 2026
असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली
देश

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

August 4, 2026
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

August 4, 2026
Next Post
बरेली में घर के पीछे बने तालाब में तैरता मिला नवविवाहिता का शव!

बरेली में घर के पीछे बने तालाब में तैरता मिला नवविवाहिता का शव!

Recent Posts

एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित

परीक्षण के दौरान AI ने वास्तविक कंप्यूटर प्रणालियों में लगाई सेंध, सुरक्षा को लेकर चिंता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में अग्रणी दो कंपनियों ने पिछले 10 दिनों के भीतर खुलासा किया है कि परीक्षण...

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: भ्रामक वीडियो और घोटाले का दावा फैलाने वाले यू-ट्यूबर पर लखनऊ में FIR दर्ज

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती -...

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में 22 वर्षीय एक युवक की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।पुलिस...

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

असम के नगांव जिले में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी ने अपने दो साथियों की...

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मेरठ के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर कांवड़ियों के दो गुटों के बीच...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group