Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रायबरेली में बीएलओ, लेखपाल से अभद्रता के आरोप में ग्राम प्रधान, उसके पिता गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 29, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
रायबरेली में बीएलओ, लेखपाल से अभद्रता के आरोप में ग्राम प्रधान, उसके पिता गिरफ्तार

रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना प्रपत्र भरवाते समय महिला बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) और लेखपाल के साथ एक ग्राम प्रधान और उसके पिता ने कथित तौर पर अभद्रता की तथा उनके कार्य में बाधा उत्पन्न की।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पूरे अहिरन मोहद्दी नगर मजरे पाल्हीपुर गांव में महिला बीएलओ से अभद्रता की सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर आरोपी प्रधान और उसके पिता के विरुद्ध मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अपनी शिकायत में बीएलओ आरती यादव ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह पूरे अहिरन मोहद्दी नगर मजरे पाल्हीपुर में मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवा रही थीं, तभी ग्राम प्रधान दीपक यादव अपने पिता कृष्णा यादव के साथ वहां पहुंचे और प्रपत्र फाड़ दिए। उन्होंने बीएलओ व लेखपाल अविनाश से अभद्रता की। किसी तरह से दोनों कर्मचारी गांव से निकल सके।

कर्मचारियों ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। एसडीएम सलोन चंद्र प्रकाश मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली।

सलोन के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि गांव में बीएलओ व लेखपाल द्वारा एसआइआर फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। ग्राम प्रधान दीपक यादव और उनके पिता कृष्णा यादव ने लेखपाल व बीएलओ से अभद्रता करते हुए प्रपत्रों को फाड़ दिया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।

सीओ ने बताया कि इस संबंध में सलोन कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दीपक यादव व उनके पिता कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags: आरोप में ग्राम प्रधानउसके पिता
Previous Post

कौशांबी में हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत चार को हिरासत में

Next Post

दिल्ली : बैंकॉक से निर्वासित किए जाने के बाद वांछित गैंगस्टर हरसिमरन गिरफ्तार

Related Posts

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: भ्रामक वीडियो और घोटाले का दावा फैलाने वाले यू-ट्यूबर पर लखनऊ में FIR दर्ज

August 4, 2026
अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम
उत्तर प्रदेश

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

August 4, 2026
मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल
उत्तर प्रदेश

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

August 4, 2026
लखनऊ में महिला की हत्या के मामले में पति और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

Recent Posts

एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित

परीक्षण के दौरान AI ने वास्तविक कंप्यूटर प्रणालियों में लगाई सेंध, सुरक्षा को लेकर चिंता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में अग्रणी दो कंपनियों ने पिछले 10 दिनों के भीतर खुलासा किया है कि परीक्षण...

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: भ्रामक वीडियो और घोटाले का दावा फैलाने वाले यू-ट्यूबर पर लखनऊ में FIR दर्ज

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती -...

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया रोड जाम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में 22 वर्षीय एक युवक की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।पुलिस...

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

असम के नगांव जिले में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी ने अपने दो साथियों की...

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के विवाद को सुलझाने के दौरान हेड कांस्टेबल घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मेरठ के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर कांवड़ियों के दो गुटों के बीच...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group