Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हरदोई में शादी समारोह में डीजे संचालक के पिता की गोली मारकर हत्या

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 28, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
हरदोई में शादी समारोह में डीजे संचालक के पिता की गोली मारकर हत्या

हरदोई जिले में एक बारात में कथित तौर पर डीजे बंद होने को लेकर विवाद बढ़ने पर दूल्हे के बहनोई ने डीजे संचालक के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के शाहपुरा गांव निवासी टीकाराम की पुत्री का विवाह लखनऊ जनपद के जेहटा के रहने वाले विकास के साथ तय हुआ था और बृहस्पतिवार की रात में यहां बारात पहुंची।

इसी बारात में अतरौली थाना क्षेत्र के बरगदी निवासी अमित का डीजे लगा हुआ था। देर रात 12 बजे के आसपास अमित ने अपना फ्लोर डीजे बंद कर दिया। डीजे बंद होने के बाद दूल्हे के बहनोई आकाश गौतम और उसके बड़े भाई अखिलेश गौतम ने आकर डीजे बजाने के लिए कहा। अमित ने जब रात में डीजे बजाने से मना कर दिया तो यह लोग उसके साथ धक्का मुक्की करते हुए झगड़ा करने लगे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार झगड़ा बढ़ता देख अमित ने अपने पिता पुत्तीलाल व बड़े भाई आशीष को बुला लिया। जब यह दोनों लोग आए और इन लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास करने लगे तो एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया।

सूत्रों ने बताया कि विवाद में आकाश गौतम ने अपने भाई अखिलेश के कहने पर कमर से असलहा निकाला और गाली गलौज करते हुए पुत्तीलाल के ऊपर गोली चला दी। गोली लगने से पुत्तीलाल घायल होकर जमीन पर गिर गया और अखिलेश तथा आकाश दोनों मौके से भाग निकले।

शादी वाले घर में हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया। हालांकि पुत्तीलाल को उठाकर सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र (सीएचसी) ले जाया गया जहां से लखनऊ भी ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बाराती अपने घरों को चले गए।

इस मामले की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा, मातहत अधिकारियों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगा दिया गया है और शीघ्र ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

उन्‍होंने बताया कि अमित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना से पहले जयमाला हो चुकी थी लेकिन फेरे नहीं हुए हैं। शादी वाले घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। दूल्हे और उसके परिवार के लोग कोतवाली में मौजूद हैं।

Tags: हरदोई में शादी समारोह
Previous Post

रूस के राष्ट्रपति पुतिन चार दिसंबर से दो दिन की भारत यात्रा पर

Next Post

सभी ‘थर्ड वर्ल्ड’ देशों से प्रवासियों को स्थायी रूप से रोकेंगे : ट्रंप

Related Posts

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

July 28, 2026
Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

July 28, 2026
फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

July 28, 2026
Next Post
भारत के साथ व्यापार समझौता करने के ‘बेहद करीब’ है अमेरिका : ट्रंप

सभी ‘थर्ड वर्ल्ड’ देशों से प्रवासियों को स्थायी रूप से रोकेंगे : ट्रंप

Recent Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group