अयोध्या, सिख समाज के नवें गुरु श्री गुरु तेग बहादर साहिबजी का 350 वां शहीदी शताब्दी समारोह 28 नवंबर शुक्रवार को सायं शाम छह बजे देवकाली बाईपास स्थित संघ कार्यालय साकेत निलयम में मनाया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्री कौशल जी के मार्गदर्शन में श्रीगुरु तेगबहादर साहिब सेवा समिति अयोध्या द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आसपास के जिलों के सिख समुदाय के साथ ही हर वर्ग के लोग भाग लिया।
बैंडबाजा व संगत फूलों की वर्षा के साथ श्रीगुरु ग्रंथ साहिबजी महाराज की सवारी कार्यक्रम स्थल पर सुशोभित हुए। नजर बाग गुरुद्वारा के ज्ञानी नवनीत सिंह नीशू ने बताया कि गुरु जी के बलिदान की स्मृति में सोदर रेहरास साहब का पाठ व कीर्तन, अरदास, नाट्य प्रस्तुति एवं प्रतिष्ठित जनों का प्रवचन हुआ। इसके पश्चात गुरु का लंगर श्रधालुओं में वितरित किया गया।
कार्यक्रम में सरदार सुरेंद्रपाल सिंह बक्शी, भाजपा नेता अवधेश वर्मा, सरदार तेजिंदर पाल सिंह, सरदार सतवीर सिंह, गुरमीत सिंह, सरदार जसवीर सिंह, ऋषिराज सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।




