Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में RSS का व्यापक गृह संपर्क अभियान शुरू; स्वयंसेवक वितरित कर रहे है भारत माता का चित्र और साहित्य

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
November 23, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिले में व्यापक गृह संपर्क अभियान की शुरुआत की है। भगवान राम के दर्शन के पश्चात प्रारंभ हुए इस अभियान को संघ ने विश्व का सबसे बड़ा गृह संपर्क अभियान बताया है।

इसका मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक संघ का संदेश पहुँचाना और सामाजिक उत्थान के लिए जनभागीदारी को मजबूत बनाना है।

जिला कार्यवाह वेद प्रकाश के अनुसार यह कार्यक्रम शताब्दी वर्ष के तृतीय चरण के तहत चलाया जा रहा है। अभियान में संघ के स्वयंसेवक टोलीवार जिला के विभिन्न मोहल्लों, गांवों और कस्बों में पहुंचकर लोगों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर रहे हैं।

जिले में लाखों घरों से संपर्क करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए सभी खंडों में विशेष टीमें गठित की गई हैं।

मिल्कीपुर में खंड कार्यवाह आकाश ने बताया कि यह अभियान केवल साहित्य वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के साथ आत्मीयता, विश्वास और संवाद के बंधन को और मजबूत बनाने की पहल है। स्वयंसेवक घर-घर जाकर भारत माता का चित्र, संघ की विचारधारा, इतिहास और सेवा कार्यों से जुड़े साहित्य का वितरण कर रहे हैं।

अभियान के दौरान स्वयंसेवक नागरिकों की समस्याओं और जरूरतों को भी समझ रहे हैं, ताकि भविष्य में सेवा गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। संघ का कहना है कि इस पहल के जरिए समाज में सद्भाव, सुरक्षा भाव और संगठन की शक्ति को और प्रबल किया जाएगा।

यह अभियान 21 दिसंबर तक जिलेभर में चलेगा। वितरित किए जा रहे साहित्य में संघ के 100 वर्षों की यात्रा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, नागरिक अनुशासन और सेवा कार्यों से जुड़े संदेश शामिल हैं।

अभियान की शुरुआत के साथ ही जिले में स्वयंसेवकों की सक्रियता और जनसंपर्क गतिविधियाँ और तेज हो गई हैं, जिससे शताब्दी वर्ष के इस विशेष आयोजन में व्यापक जन सहभागिता की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags: अयोध्या में RSS का व्यापक गृह संपर्क
Previous Post

पंजाबी गायक हरमन सिद्धू की मानसा में सड़क हादसे में मौत

Next Post

बलरामपुर में जबरन धन वसूली करने के दोषी दो पुलिसकर्मी सेवा से बर्खास्त

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया के बांसडीह कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल परितोष मिश्रा का शव पोखऱे में मिला

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

September 14, 2026
Next Post

बलरामपुर में जबरन धन वसूली करने के दोषी दो पुलिसकर्मी सेवा से बर्खास्त

Recent Posts

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नोएडा में एक धार्मिक अनुष्ठान के बाद मनोकामना पूरी नहीं होने से नाराज दो लोगों ने एक पंडित को कथित...

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

पणजी, तहलका’ पत्रिका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में सुनायी गयी 10 साल...

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बांदा से सटे महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र के रंगौलिया बुजुर्ग गांव में सतना जेल से पैरोल पर छूटे एक...

बलिया के बांसडीह कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल परितोष मिश्रा का शव पोखऱे में मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी का शव सोमवार को संदिग्ध हालात में एक तालाब से...

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group