Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: रूदौली में गेहूं के बीज 936 रुपये की बोरी के लिए 1200 रुपये, उपनिदेशक कृषि बोले- गेंहू समाप्त, शिकायत समाप्त

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
November 20, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, सरकारी बीज गोदामों पर गोदाम प्रभारियों द्वारा गेहूं के बीज को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य 936 रुपये प्रति 40 किलो पैकेट को रु0 1200 प्रति पैकेट की दर से खुलेआम बेचा जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारी जानकारी होने के बाद भी मौन साधे है।

भाकियू महासचिव घनश्याम वर्मा ने चेतावनी दिया था कि यदि गेहूं का बीज सरकारी दर पर नहीं बेचा गया और कृषि विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो कृषि भवन का घेराव किया जाएगा। फिर भी जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के कान पर जूं तक नही रेंगी।जिले के बीज गोदाम प्रभारी मनमाने तरीके से बेखौफ किसानों को लूट रहे है।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह से मिलकर शिकायत करते हुए निर्धारित दर पर रु0 936 प्रति 40 किलो पैकेट के हिसाब से किसानों को उपलब्ध कराने की मांग किया था मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या कृष्ण कुमार सिंह ने आश्वासन दिया था कि सरकारी दर पर ही गेहूं के बीच की बिक्री की जाएगी इसके बाद भी कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों की सहमति से गोदाम प्रभारियों द्वारा किसानों से लूट किया जा रहा है।

किसानो ने बताया कि मार्केट मे गेंहू महगा है, मजबूरी मे हम सब सरकारी गोदाम से बीज खरीदते है मगर कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों की मिली भगत से ही गेहूं के बीज को महंगे दामों पर बेचकर किसानों का शोषण किया जा रहा है।

रूदौली बीज गोदाम प्रभारी अनिल कुमार गौड़ जिले के अधिकारियों के संरक्षण की वजह से बेखौफ मनमाना रवैया अपनाते हुये गेंहू के निर्धारित दर रु 936 प्रति 40 किलो के पैकेट रुपया 936 / के हिसाब से बेचने की बजाय किसानों को खुलेआम रु 1200 में प्रति पैकेट बेच रहे है, विरोध करने पर किसानों के साथ बदसलूकी करते है। आरोप है कि कहते है लेना हो लो अन्यथा यहाँ से निकलो बीज खत्म हो गया है।

किसान जगजीवन पुत्र बाबादीन निवासी अमराईगाँव ने बताया कि मैंने 160 किलोग्राम गेंहू का बीज लिया था जिसके एवज मे रुपया 4800/ दिया था, इसी तरह जगन्नाथ पुत्र तुलसी राम निवासी ग्राम लोहटीसरैया ने बताया कि चालीस किलोग्राम वाली 5 बोरी गेंहू लिया था जो 1200/ रुपए की दर से रुपया 6000/ बीज गोदाम प्रभारी रुदौली अनिल कुमार गौड़ ने लिया था।

ग्राम मत्थानेवादा निवासी जुग्गीलाल पुत्र होरी लाल ने बताया कि मेरे यहाँ मै व मेरे भाई 80 किलो ग्राम गेंहू का बीज लाये है जिसका दाम मैंने 2400 रुपये दिया था।

इसी प्रकार दर्जनो किसानो ने बताया कि मुझे रु 936 रुपया वाला गेंहू का बीज मजबूरी में रु 1200 में खरीदा है ।बीज गोदाम प्रभारी रुदौली अनिल कुमार गौड़ किसानों से बोलते है लेना हो लो गेंहू है नही।

इसी तरह सरकार से फ्री में बटने वाले बीज केवल अपने चहेतों को ही देते है। जिले के अधिकारी प्रभारी के करतूतों को जानते हुए भी इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नही कर रहे है इससे लगता है इनके भ्रष्टाचार में इनकी मौन सहमति है।

इस संबंध मे उपनिदेशक कृषि अयोध्या प्रदीप कुमार कनोजिया ने बताया कि गोदाम प्रभारी यदि गेंहू के दाम ज्यादा ले रहे है तो गलत है, इस समय तो गेंहू समाप्त हो गया है किसानो को उसी समय शिकायत करना चाहिए था यदि किसान अब भी शिकायत करेगे तो कार्यवाही की जाएगी।

Tags: अयोध्या: रूदौली में गेहूं के बीज की
Previous Post

अयोध्या में ओवरलोड ट्रक ने बाइक को रौंदा, चालक ने कूदकर बचाई जान, बाइक के परखच्चे उड़ें

Next Post

मेरठ: बच्चे की चोट पर टांके के बजाए लगाई ‘फेवीक्विक’, जांच शुरू

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

September 13, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में सीवर में रेत से भरी मिलीं बोरियां, पुलिस ने FIR दर्ज की

September 13, 2026
Next Post

मेरठ: बच्चे की चोट पर टांके के बजाए लगाई ‘फेवीक्विक’, जांच शुरू

Recent Posts

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काठमांडू, भारत ने बाढ़ प्रभावित बेत्रावती क्षेत्र में संपर्क बहाल करने में मदद के लिए 70 मीटर लंबे बेली पुल...

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए अपने भतीजे आकाश...

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

गोंडा जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने रविवार को...

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

(बांका, बिहार), कला के लिए कैनवास बड़ा हो, यह जरूरी नहीं, कलाकार की कल्पना बड़ी होनी चाहिए। इसी सोच को...

sanketik photo

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group