Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नेपाल के बारा जिले में नए सिरे से तनाव के बीच कर्फ्यू लगाया गया, कम से कम 10 घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 20, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

काठमांडू, नेपाल के एक जिले में बृहस्पतिवार को उस समय नए सिरे से तनाव पैदा हो गया, जब ‘जेन जेड’ के युवाओं की अपदस्थ प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की पार्टी के सदस्यों के साथ झड़प में 10 लोग घायल हो गए।

इसके बाद अधिकारियों को भारत की सीमा से लगे नेपाल के बारा जिले में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फिर से कर्फ्यू लगाना पड़ा।

‘काठमांडू पोस्ट’ की अखबार के अनुसार, बारा जिले के सिमारा चौक पर उस समय तनाव बढ़ गया जब युवक ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल(यूनिफाइड मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (सीपीएन-यूएमएल) के कार्यकर्ताओं के साथ झड़प के एक दिन बाद सड़कों पर लौट आए। उन्होंने पुलिस पर बुधवार की झड़पों को लेकर अपनी शिकायत में नामित व्यक्तियों को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारी पूर्वाह्न 11 बजे से सिमारा चौक पर एकत्र हुए। बारा में स्थानीय प्रशासन ने जान-माल के संभावित नुकसान को रोकने के लिए दोपहर एक बजे से रात आठ बजे (स्थानीय समय) तक कर्फ्यू लगा दिया था।

समाचार पोर्टल ‘खबरहब’ के अनुसार, ‘‘हालांकि, निषेधाज्ञा लागू नहीं हो पाई और प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए तथा पुलिस से भिड़ गए। प्रदर्शनकारियों द्वारा कर्फ्यू का उल्लंघन किए जाने और आगे बढ़ने पर अधिकारियों ने आंसू गैस के छह गोले दागे और हवा में दो चक्र गोलियां चलाईं।

इसमें कहा गया, ‘‘प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया, जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि जेन-जेड के चार प्रदर्शनकारियों के भी घायल होने की खबर है।

पोर्टल के अनुसार, एक अलग घटना में, जेन जेड के प्रदर्शनकारियों ने सिमारा बाजार में पुलिस चौकी में आग लगा दी। खबर में कहा गया, ‘‘प्रदर्शनकारियों ने यूएमएल कार्यालय का सामान भी हटा दिया और उसे आग लगा दी। उन्होंने पुलिस पर पहले हुई झड़पों में शामिल यूएमएल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने में आनाकानी करने का आरोप लगाया।

जिले में झड़पें सबसे पहले बुधवार को शुरू हुईं, जब सीपीएन-यूएमएल के महासचिव शंकर पोखरेल और पार्टी के युवा नेता महेश बसनेत के सरकार विरोधी रैली को संबोधित करने के लिए काठमांडू से सिमारा के लिए रवाना होने की खबर जेन जेड के सदस्यों के बीच फैल गई।

जेन जेड के प्रदर्शनकारी उनके आगमन का विरोध करने के लिए हवाई अड्डे पर इकट्ठा हुए, जिससे स्थानीय सीपीएन-यूएमएल कार्यकर्ताओं के साथ झड़प शुरू हो गई।

इसके बाद, अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हवाई अड्डे के आसपास कर्फ्यू लगा दिया। यूएमएल नेताओं ने इसके बाद रैली रद्द कर दी थी।

इस बीच, पुलिस ने यूएमएल के दो कार्यकर्ताओं, वार्ड अध्यक्षों – जीतपुरसिमारा वार्ड नंबर 2 के धन बहादुर श्रेष्ठ और वार्ड नंबर 6 के कैमोद्दीन अंसारी को बुधवार की झड़पों के दौरान जेन जेड के युवाओं पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, सिमारा स्थित क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद गिरफ्तारियां की गईं।

Tags: नेपाल के बारा जिले में नए सिरे से तनाव
Previous Post

सुलतानपुर में अज्ञात हमलावरों ने दुकान के बाहर सो रहे व्यवसायी की पीटकर की हत्या; खून से लथपथ शव बरामद

Next Post

भारत ने अमेरिका से ‘एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल’, ‘जेवलिन मिसाइल सिस्टम’ की खरीद को दी मंजूरी

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran Ship Attack: होर्मुज में ईरानी वाणिज्यिक पोत पर हमला, एक की मौत और चार घायल

September 13, 2026
Next Post

भारत ने अमेरिका से ‘एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल’, ‘जेवलिन मिसाइल सिस्टम’ की खरीद को दी मंजूरी

Recent Posts

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

Health : सोशल मीडिया पर बढ़ा ‘लुक्समैक्सिंग’ का चलन, पतली कमर के लिए रिब कॉन्टूरिंग पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सोशल मीडिया पर खूबसूरत दिखने की चाह अब सिर्फ ‘मेकअप’, ‘हेयरस्टाइल’ या फिटनेस तक सीमित नहीं रह गई है। शरीर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group