Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण में तकनीकी खामी, 300 से अधिक उड़ानें विलंबित

admin by admin
November 7, 2025
in देश
0
दिल्ली हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण में तकनीकी खामी, 300 से अधिक उड़ानें विलंबित

नयी दिल्ली, दिल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार को हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी खामी के कारण लगभग 300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें विलंबित हुईं जिससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

हवाई अड्डे पर सभी विमानन कंपनियों की उड़ानों के परिचालन प्रभावित हुए हैं और अधिकारी खामी को ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं।

विमानन कंपनियों इंडिगो, एअर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर ने शुक्रवार को कहा कि हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी खामी के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उनकी उड़ानों में देरी हो रही है।

राष्ट्रीय राजधानी का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) प्रतिदिन 1,500 से अधिक उड़ानों का संचालन करता है और देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में देरी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि ‘ऑटेमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम’ (एएमएसएस) में तकनीकी खामी आ गई है, जो हवाई यातायात नियंत्रण डेटा को सहयोग देता है।

सरकारी स्वामित्व वाला एएआई हवाई यातायात नियंत्रण और नेविगेशन सेवाएं प्रदान करता है। उसने कहा कि तकनीकी टीमें जल्द से जल्द प्रणाली को बहाल करने के लिए काम कर रही हैं।

दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) करता है।

डायल ने अपराह्न एक बजकर 42 मिनट पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली हवाई अड्डे पर सभी एयरलाइन के परिचालन में फिलहाल देरी हो रही है। संबंधित अधिकारी इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालने के लिए काम कर रहे हैं।’’

सूत्रों के अनुसार, बोर्डिंग गेट के पास लंबी कतारें लगी हुई हैं और सैकड़ों यात्री हवाई अड्डा टर्मिनल के अंदर उड़ान की जानकारी के लिए इंतज़ार कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम से तकनीकी समस्याओं के कारण हवाई यातायात नियंत्रक स्वचालित रूप से उड़ान योजनाएं प्राप्त करने में असमर्थ हैं।

उन्होंने बताया कि एएमएसएस में कुछ समस्याएं हैं, जो ऑटो ट्रैक सिस्टम (एएमएस) के लिए सूचना उपलब्ध कराता है, जो उड़ान योजनाएं प्रदान करता है।

सूत्रों ने बताया कि प्रणाली में जारी समस्याओं के कारण हवाई यातायात नियंत्रक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर मैन्युअल रूप से उड़ान योजनाएं तैयार कर रहे हैं, जिसमें समय लगता है और इसके परिणामस्वरूप कई उड़ानें विलंबित हो रही हैं।

उड़ानों पर नजर रखने वाली एक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी से पता चला है कि हवाई अड्डे पर लगभग 300 उड़ानें विलंबित हैं और दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रस्थान करने वाली उड़ानों में देरी लगभग 50 मिनट की है।

विमानन कंपनी इंडिगो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एयर ट्रैफिक कंट्रोल डेटा का समर्थन करने वाले ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (एएमएसएस) में तकनीकी खामी के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे और उत्तरी क्षेत्र के कुछ अन्य हवाई अड्डों पर सभी एयरलाइन की उड़ानों में देरी हो रही है।

Tags: दिल्ली हवाई अड्डे पर हवाई
Previous Post

सहारनपुर: जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार, साथ ले गई श्रीनगर पुलिस

Next Post

रायबरेली: दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती फरार घोषित

Related Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

August 3, 2026
बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला
देश

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

August 3, 2026
दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार
क्राइम

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

August 3, 2026
Next Post
रायबरेली: दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती फरार घोषित

रायबरेली: दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती फरार घोषित

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group