Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी में

admin by admin
November 7, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

वाराणसी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर आज यानी शुक्रवार को वाराणसी पहुंचेंगे। अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के इस दो दिवसीय दौरे के दौरान मोदी चार ‘वंदे भारत’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने यह बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर शुक्रवार शाम को लगभग पांच बजे विशेष विमान से बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे।

उन्होंने बताया कि उसके बाद मोदी सड़क मार्ग से बरेका जाएंगे, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार आठ नवंबर को सुबह आठ बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री मोदी बनारस स्टेशन से चार वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री उसके बाद हेलीकॉप्टर से बाबतपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे और वहां से करीब सवा नौ बजे बिहार के दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री चार वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। ये नयी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रेलमार्गों पर चलेंगी। बनारस-खजुराहो वंदे भारत वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट समेत देश के कुछ सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी।

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत की जोरदार तैयारी की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का अलग-अलग जगहों पर स्वागत किया जाएगा जिसकी तैयारी की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता संत अतुलानंद बाईपास, जेपी मेहता के पास, बरेका एफसीआई गोदाम, बरेका गेट के पास प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे।

Tags: प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय
Previous Post

अमेठी: संदिग्ध हालात में घायल मछली व्यवसायी की मौत, परिजन ने लगाया मारपीट का आरोप

Next Post

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बने माता-पिता, किया बेटे का स्वागत

Related Posts

देश

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

September 24, 2026
Next Post

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बने माता-पिता, किया बेटे का स्वागत

Recent Posts

रुदौली: बोर्ड बैठक का विवाद थाने पहुंचा, EO की तहरीर पर पालिका अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, नगर पालिका परिषद रुदौली की बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष के बीच नौ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के...

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

देहरादून, उत्तराखंड में सामने आए एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा के संबंध में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार...

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ओमान के पास भारत आ रहे वाणिज्यिक जहाज MV Cape Dao पर बुधवार को हुए हमले में उत्तर प्रदेश के...

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

काठमांडू, नेपाल में 16 लोगों को लेकर जा रहा एक निजी एयरलाइन का विमान बृहस्पतिवार को एक हवाई अड्डे पर...

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

मेरठ में एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार 650 रुपये मूल्य के 1,323...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group