Friday, September 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नोएडा: बेटा पैदा नहीं होने पर CISF में तैनात पति, सास ने जहर देकर विवाहिता की हत्या

admin by admin
September 25, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

नोएडा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में तैनात एक व्यक्ति और उसकी मां ने एक विवाहिता को कथित रूप से जहर देकर मार डाला।

पुलिस ने बताया कि महिला के भाई ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बागपत जिले के रहने वाले अंकित तोमर ने बुधवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन रितु की शादी 2014 में हिंदू रीति रिवाज से बागपत के ही रहने वाले सोनू मलिक से हुई थी जो सीआईएसएफ के ग्रेटर नोएडा में स्थित बटालियन में आरक्षी के पद पर कार्यरत है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि तोमर की शिकायत के अनुसार उसने अपनी बहन की शादी में हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उसकी बहन को दो बेटियां पैदा हुईं, जिनकी उम्र क्रमशः आठ व पांच वर्ष है।

उसके अनुसार पहली बेटी के जन्म से पूर्व गर्भावस्था के दौरान रितु की सास और पति सोनू मलिक ने लिंग परीक्षण करवाने को कहा था। पहली संतान बेटी होने के बाद आरोपियों ने बेटे की चाहत में बाद में रितु के गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण करवाया तथा दो बार गर्भपात करवाया। तोमर ने आरोप लगाया कि बेटा पैदा नहीं होने के कारण सोनू मलिक और उसकी मां उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे।

पीड़ित के अनुसार उसकी बहन एक वर्ष तक मायके में आकर रही। बाद में समाज के लोगों के दबाव में उन्होंने अपनी बहन को विदा किया। पीड़ित के अनुसार 23 सितंबर की शाम को उसकी बहन का फोन आया था जिसमें उसने बताया था कि आरोपी उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और हत्या की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद अचानक फोन कट गया।

तोमर ने बताया कि अनहोनी की आशंका होने पर वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ 24 सितंबर को सुबह सोनू मलिक के लखनावली गांव स्थित किराए के मकान पर पहुंचा, जहां पता चला कि उसकी बहन ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें बताया कि रितु की मौत हो गई है।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बेटा पैदा नहीं होने पर उसकी बहन की सास शकुंतला और उसके पति सोनू मलिक ने उसके साथ मारपीट की और उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

Tags: नोएडा: बेटा पैदा नहीं होने पर
Previous Post

लद्दाख में भीषण झड़प के बाद कर्फ्यू, 50 लोगों को हिरासत में

Next Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तीन तलाक के मामले में आगे कार्यवाही पर रोक लगाई

Related Posts

उत्तर प्रदेश

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 24, 2026
Next Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तीन तलाक के मामले में आगे कार्यवाही पर रोक लगाई

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group