Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बलिया: करंट की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत, बिजली विभाग के दो अधिकारियों पर मामला दर्ज

admin by admin
September 25, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बलिया जिले के सुखपुरा क्षेत्र में बुधवार को स्कूल से घर लौट रही दो सगी बहनों की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत होने के मामले में बिजली विभाग के उप खंड अधिकारी और अवर अभियंता के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के साथ अधिशासी अभियंता के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

पुलिस ने बताया कि सुखपुरा थाना में बुधवार की रात्रि जीरा बस्ती गांव की सुनीता यादव की शिकायत पर बुधवार को बिजली विभाग के उप खंड अधिकारी अनिल राम और अवर अभियंता आशुतोष पांडेय के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 में नामजद मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने दर्ज मामले का हवाला देते हुए बताया कि सुनीता यादव नामक महिला ने शिकायत की है कि उनकी बेटियां कक्षा नौ की छात्रा आंचल यादव (15) और कक्षा छह की छात्रा अलका यादव (12) स्कूल से घर लौट रही थी कि उप खंड अधिकारी अनिल राम और अवर अभियंता आशुतोष पांडेय की घोर लापरवाही के कारण बिजली के टूटे हुए तार से उतरे करंट की चपेट में आने से दोनों बच्चियों की मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बिजली विभाग के दोनों आरोपी अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि सेंट जेवियर्स स्कूल की दोनों छात्राएं बस से उतरकर घर जा रही थीं। रास्ते में जलजमाव था और बिजली का तार टूटकर वहीं गिरा हुआ था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। रास्ते से गुजरते हुए दोनों छात्राएं करंट की चपेट में आ गईं। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उधर, ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा के निर्देश पर बिजली विभाग के उप खंड अधिकारी अनिल राम और अवर अभियंता आशुतोष पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

ऊर्जा मंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘बलिया के जीराबस्ती क्षेत्र में तुला ब्रम्ह बाबा स्थान के पास बिजली का तार टूट कर पानी में गिरने के कारण उसके करंट से दो बच्चियों (सगी बहनों) की मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दे।’

उन्होंने कहा, ‘‘घटना की जानकारी मिलते ही मैंने प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम से बात की और परिवार जनों को हर संभव मदद करने को कहा। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। जूनियर इंजीनियर आशुतोष पांडे तथा एसडीओ अनिल कुमार को निलंबित किया गया है। साथ ही अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सबको सख्त निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि छात्राओं के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने हादसे को बेहद दुखद बताया और कहा कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: बलिया: करंट की चपेट में आने से
Previous Post

बहराइच में जंगली जानवर के हमले से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

Next Post

वृंदावन पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, विभिन्न मंदिरों में करेंगी दर्शन-पूजन

Related Posts

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

August 3, 2026
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
Next Post

वृंदावन पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, विभिन्न मंदिरों में करेंगी दर्शन-पूजन

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group