मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर गले में सांप लपेटकर वीडियो बना रहे एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गयी।
एसएचओ ने बताया कि मोहित को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सांप का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ, जिसमें सांप उसके गले में दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। एसएचओ ने बताया कि बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।


