Saturday, September 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला किया; तीन लोगों की मौत, कई अन्य घायल

admin by admin
September 20, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

रूस ने शनिवार तड़के यूक्रेन के विभिन्न क्षेत्रों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि हमले निप्रॉपेट्रोस, मायकोलाइव, चेर्निहाइव, जापोरिजिया, पोल्टावा, कीव, ओडेसा, सुमी और खार्किव सहित नौ क्षेत्रों में हुए।

उन्होंने कहा, ‘दुश्मन का लक्ष्य हमारा बुनियादी ढांचा, आवासीय क्षेत्र और गैर सरकारी प्रतिष्ठान थे।’ उन्होंने कहा कि क्लस्टर हथियारों से लैस एक मिसाइल ने द्निप्रो शहर में एक बहुमंजिला इमारत पर हमला किया।

उन्होंने अपने आधिकारिक ‘टेलीग्राम’ पर एक बयान में कहा, ‘ऐसा प्रत्येक हमला सैन्य आवश्यकता नहीं है, बल्कि नागरिकों को डराने और हमारे बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए रूस की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।’

जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें अगले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन और अमेरिका की प्रथम महिलाओं (राष्ट्रपति की पत्नी) के बीच, बच्चों से जुड़े मानवीय मुद्दों पर अलग-अलग बातचीत होने की संभावना है।

स्थानीय गवर्नर सेरही लिसाक ने बताया कि यूक्रेन के मध्य द्निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र में हुए हमले में कम से कम 26 लोग घायल हुए हैं। पूर्वी शहर द्निप्रो में कई ऊंची इमारतें और मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

यूक्रेन की वायुसेना ने एक बयान में कहा कि रूस ने 619 ड्रोन और मिसाइलें दागीं। कुल मिलाकर 579 ड्रोन, आठ बैलिस्टिक मिसाइलें और 32 क्रूज मिसाइलों का पता लगाया गया। यूक्रेनी सेना ने 552 ड्रोन, दो बैलिस्टिक मिसाइलें और 29 क्रूज मिसाइलें मार गिराईं और उन्हें निष्क्रिय कर दिया।

रूस ने एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने से इनकार किया है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस बात से इनकार किया है कि उसके विमानों ने एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया, जबकि एस्टोनिया सरकार ने बताया कि शुक्रवार को तीन लड़ाकू विमान बिना अनुमति के उसके क्षेत्र में घुस आए और 12 मिनट तक आसमान में मंडराते रहे।

शुक्रवार को एस्टोनियाई अधिकारियों ने कहा कि (एस्टोनिया) सरकार ने विरोध जताने के लिए एक रूसी राजनयिक को तलब किया, और नाटो के अनुच्छेद 4 के तहत ‘‘सहयोगियों के बीच परामर्श शुरू करने’’ का प्रस्ताव भी रखा है, जिसमें कहा गया है कि जब भी क्षेत्रीय अखंडता, राजनीतिक स्वतंत्रता या सुरक्षा को खतरा होगा, तो संबद्ध पक्ष विचार-विमर्श करेंगे।

Tags: रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला किया
Previous Post

राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पोर्टल पर GST से संबंधित शिकायतों के लिए समर्पित श्रेणी बनाई

Next Post

साइबर हमले से प्रमुख यूरोपीय हवाई अड्डों पर ‘चेक-इन’ प्रणाली बाधित

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में चौथी बार स्वर्ण पदक जीता

September 26, 2026
ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच
Featured

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

September 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

September 24, 2026
Next Post

साइबर हमले से प्रमुख यूरोपीय हवाई अड्डों पर ‘चेक-इन’ प्रणाली बाधित

Recent Posts

मथुरा के गोवर्धन में धर्म परिवर्तन मामले में सलमान नाम का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन के आरोप से जुड़े मामले...

यूपी में जब्त शराब तस्करी की XUV थाने से निकालकर दबिश में ले जाने पर हाईकोर्ट सख्त, DGP को जांच के आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को गोपनीय एवं स्वतंत्र जांच करने का आदेश दिया...

भदोही में विद्युत विभाग के कार्यालय सहायक को ₹8,000/- रिश्वत लेते हुए ट्रैप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

भदोही, उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की टीम ने शुक्रवार शाम भदोही जिले में बिजली विभाग के...

यूपी में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा-सपा में उम्मीदवारों को लेकर मंथन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में जोड़तोड़ और लामबंदी तेज हो...

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में चौथी बार स्वर्ण पदक जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

नागोया, गत चैम्पियन भारत ने एशियाई खेलों की कबड्डी स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखते हुए ईरान को शनिवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group