Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर के दीपक गुप्ता हत्याकांड के मुख्‍य आरोपी की उपचार के दौरान मौत

admin by admin
September 20, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता की हत्या से जुड़े मामले के मुख्य आरोपी की शुक्रवार सुबह बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान अजहर हुसैन (32) की मौत हो गई, जो बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द का निवासी था और कथित तौर पर पशु तस्कर था।

पुलिस के हवाले करने से पहले ग्रामीणों ने अजहर को पकड़कर पीटा था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 16 सितंबर की रात पीछा करने के दौरान अजहर का पिकअप (छोटा ट्रक) फंस गया, जिससे स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया। भीड़ ने उसकी पिटाई की और बाद में उसे गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया। अजहर कड़ी पुलिस सुरक्षा में रहा।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को एक मजिस्ट्रेट ने दीपक गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी का बयान दर्ज किया, जिसमें उसने नेटवर्क में शामिल अपने साथियों के नाम बताए। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह 10:37 बजे अजहर की हालत अचानक बिगड़ गई और उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में आठ तस्करों की पहचान कर ली गई है। उसने बताया कि रहीम को कुशीनगर में एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि छोटू, राजू और रामलाल पहले से ही हिरासत में हैं। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में बिहार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छापेमारी जारी रखे हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक (उत्तर) जितेंद्र कुमार ने कहा, ‘‘अजहर इस मामले का मुख्य आरोपी था। उसके बयान से नेटवर्क के बारे में अहम सुराग मिले हैं। बाकी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, गोरखपुर जिले में पिपराइच थानाक्षेत्र के मऊआचापी गांव में मंगलवार देर रात ग्रामीणों के साथ झड़प के दौरान पशु तस्करों ने कथित तौर पर एक युवक की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृत युवक की पहचान दीपक कुमार गुप्ता (20) के रूप में हुई, जिसका रक्तरंजित शव गांव से करीब चार किलोमीटर दूर बरामद किया गया।

Tags: गोरखपुर के दीपक गुप्ता हत्याकांड
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

Next Post

H-1बी वीजा पर 1 लाख डॉलर का वार्षिक शुल्क; ट्रंप के फैसले ने भारतीय आईटी कंपनियों के लिए नई मुसीबत

Related Posts

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

August 1, 2026
मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी
उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

August 1, 2026
भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार
क्राइम

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

July 31, 2026
Next Post

H-1बी वीजा पर 1 लाख डॉलर का वार्षिक शुल्क; ट्रंप के फैसले ने भारतीय आईटी कंपनियों के लिए नई मुसीबत

Recent Posts

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by admin
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को एकल पीठ के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें...

मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group