चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर में बुधवार को 60 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पति विजय शंकर पटेल और इकलौते बेटे की मृत्यु के बाद चमेली देवी अकेली ही रहती थीं और उनका कोई वारिस नहीं था। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि गांव में उनका एक बड़ा घर और कई प्लॉट थे, जिनमें से एक को उन्होंने हाल में बेचा था।
लांगहे ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि संपत्ति विवाद हत्या की वजह हो सकती है। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच जारी है।


