अमेठी जिले में एक पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट द्वारा शुल्क लेने के बावजूद छात्राओं का पंजीयन नहीं करने के आरोप में पुलिस ने संस्थान के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
उन्होंने बताया कि छात्रा पूजा त्रिपाठी समेत सभी छात्राएं थाने में धरने पर बैठ गयीं और संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इंसाफ दिलाये जाने की मांग की।
सिंह ने बताया कि छात्राओं की शिकायत पत्र पर संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है तथा दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


