Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कानपुर: वक्फ संपत्ति के अवैध कब्जे में अहम भूमिका निभाना वाला पुलिस निरीक्षक गिरफ्तार

admin by admin
September 13, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

कानपुर, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जेल में बंद वकील अखिलेश दुबे के कथित करीबी सहयोगी और निलंबित पुलिस निरीक्षक सभाजीत मिश्रा को लगभग 300 करोड़ रुपये मूल्य की वक्फ संपत्ति के अवैध कब्जे में अहम भूमिका निभाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

मिश्रा को आठ घंटे की गहन पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया गया। उन्हें शुक्रवार को एसआईटी ने पूछताछ के लिए बुलाया था।

पुलिस विभाग के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तारी की खबर सुनते ही मिश्रा रोने लगे और उन्होंने दावा किया कि वह ‘सिर्फ अपने वरिष्ठों के निर्देशों का पालन कर रहे थे’।

मिश्रा ने पूछताछ के दौरान एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की संलिप्तता का संकेत दिया और दावा किया कि नियमों को ‘दुबे के इशारे पर तोड़ा-मरोड़ा गया’। एसआईटी ने हालांकि किसी भी आईपीएस अधिकारी की भूमिका की पुष्टि नहीं की है।

यह मामला 13 अगस्त को नवाब इब्राहिम के 80 वर्षीय वंशज मोइनुद्दीन आसिफ जाह शेख द्वारा ग्वालटोली पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत से शुरू हुआ था।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दुबे, उनके रिश्तेदारों और सहयोगियों के अलावा तत्कालीन थाना प्रभारी (जाजमऊ) सभाजीत मिश्रा ने धोखाधड़ी से वक्फ की एक संपत्ति हड़प ली थी, जो मूल रूप से 1911 में पट्टे पर दी गई थी।

शिकायत में कहा गया था कि 99 साल का पट्टा 2010 में समाप्त हो गया, जिससे किरायेदारों के साथ विवाद शुरू हो गया।

जांचकर्ताओं को जाली दस्तावेजों, ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ के दुरुपयोग और किरायेदारों को परिसर खाली करने के लिए मजबूर करने के सबूत मिले।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिश्रा का सहयोग दुबे के नेटवर्क को जमीन पर नियंत्रण मजबूत करने में महत्वपूर्ण था।

ग्वालटोली के थाना प्रभारी संतोष गौड़ ने मीडियाकर्मियों को बताया कि दुबे, उनके भाई सर्वेश दुबे, भतीजी सौम्या, सहयोगी शिवांश उर्फ पप्पू, जयप्रकाश दुबे, राजकुमार शुक्ला और निरीक्षक सभाजीत मिश्रा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया, “” फर्जी पहचान पत्र बनाए गए, झूठे हलफनामे दाखिल किए गए और यहां तक कि एक मृत व्यक्ति के नाम का इस्तेमाल ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ जारी करने के लिए किया गया।

एसआईटी अब दुबे के सिंडिकेट और पुलिस के बीच कथित सांठगांठ की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार निरीक्षक को शनिवार को अदालत में पेश किया गया।

Tags: कानपुर: वक्फ संपत्ति के अवैध कब्जे में
Previous Post

गौतम बुद्ध नगर: फ्लैट की बालकनी से गिरकर मां और 12 साल के बेटे की मौत

Next Post

राजा भैया के पूर्व पीआरओ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश

Related Posts

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार
क्राइम

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

July 31, 2026
उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’
उत्तर प्रदेश

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 31, 2026
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

July 31, 2026
सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल
अयोध्या

सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

July 31, 2026
Next Post

राजा भैया के पूर्व पीआरओ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

आरा, भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद...

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक...

Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

सेउटा, पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के सेउटा में दाखिल हुए हैं। सेउटा के प्रशासनिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group