बलरामपुर जिले में पुलिस ने एक लाउंज में छापेमारी कर कथित देह व्यापार में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार युवतियों सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि सिविल लाइन स्थित ‘अमन लाउंज’ में छापेमारी कर अनवर, सिराज, बरकत अली के साथ दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।


