Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए गयी महिला की उपद्रव के दौरान मौत

admin by admin
September 12, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

महाराजगंज, नेपाल में उपद्रव के दौरान एक होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगाने वाली गाजियाबाद की महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई और शुक्रवार को उनके पति शव लेकर महराजगंज जिले की सोनौली सीमा पर पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने गए थे।

गाजियाबाद के ट्रांसपोर्टर रामवीर सिंह गोला (58) और उनकी पत्नी राजेश देवी गोला (55) सात सितंबर को नेपाल की राजधानी काठमांडू गए थे और वे होटल ‘हयात रीजेंसी’ में रुके थे।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन और अन्य धार्मिक यात्राओं के बाद नौ सितंबर को वे होटल में ही रुके और जैसे ही अशांति बढ़ी प्रदर्शनकारियों ने होटल में आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि शोर, धुआं और आग की लपटों के चारों ओर फैलने से घबराकर दोनों ने जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल ने इमारत की जमीन पर गद्दे बिछा दिए थे, जिस पर गिरने से दोनों की जान बच गई लेकिन पत्नी राजेश देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि राजेश देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

रामवीर सिंह ने बताया, “हम गाजियाबाद से काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने गए थे। हम वहां एक होटल में रुके थे। नौ सितंबर को जब हम वहां से निकलने लगे, तो कर्फ्यू लगा हुआ था। हवाई अड्डा बंद था। फिर हमने होटल में एक दिन और रुकने का मना बना लिय।”

उन्होंने बताया, “हमने कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। इस दौरान मेरी पत्नी घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नौ सितंबर को उनकी मृत्यु हो गई। राजेश देवी का शव बृहस्पतिवार को नेपाल से एम्बुलेंस में सोनौली सीमा पर लाया गया था।

Tags: नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन
Previous Post

रुदौली में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के साथ परामर्श; कम्पोजिट विद्यालय गनौली में खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत राम ने किया शुभारंभ

Next Post

नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की आज संभालेगी अंतरिम प्रधानमंत्री का पद, आज रात लेंगी शपथ

Related Posts

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

August 3, 2026
एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
Next Post

नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की आज संभालेगी अंतरिम प्रधानमंत्री का पद, आज रात लेंगी शपथ

Recent Posts

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)...

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार डीसीएम (छोटा ट्रक) का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से टकराने के...

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group