Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मिजोरम : मोदी कल करेंगे बैराबी-सैरांग रेललाइन का उद्घाटन, राजधानी एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

admin by admin
September 12, 2025
in देश
0

आइज़ोल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मिजोरम का दौरा करेंगे और बैराबी-सैरांग ब्रॉड गेज रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वह आइजोल और दिल्ली के बीच पहली राजधानी एक्सप्रेस और अन्य नयी रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी का यह पूर्वोत्तर राज्य का दूसरा दौरा होगा।

मोदी ने दिसंबर 2017 में मिजोरम का दौरा किया था और असम सीमा के पास उत्तर मिजोरम के कोलासिब जिले के सैपुम गांव के नजदीक 60 मेगावाट की तुइरियल जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया था।

अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के शनिवार सुबह नौ बजे लेंगपुई हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है और फिर वह हेलीकॉप्टर से आइजोल थुआमपुई हेलीपैड के लिए उड़ान भरेंगे।

उन्होंने बताया कि मोदी सुबह 10 बजे आइजोल के लामुअल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके दौरान वह बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे और आइजोल तथा दिल्ली के बीच राजधानी ट्रेन सेवा तथा आइजोल-कोलकाता और आइजोल-गुवाहाटी के बीच दो अन्य नयी रेलगाडियों को हरी झंडी दिखाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान दो शैक्षणिक संस्थानों का उद्घाटन करेंगे और केंद्र की छह परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। अधिकारी ने बताया कि मिजोरम से प्रधानमंत्री मणिपुर के लिए उड़ान भरेंगे, जो मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद उनकी पहली यात्रा होगी।

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले पूरे मिजोरम में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) एच रामथलेंगलियाना ने कहा कि राज्य भर में सभी पुलिस इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और राज्य की राजधानी आइजोल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की आइज़ोल यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस के अलावा, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दो-दो कंपनियां तैनात की गई हैं।

सरकार ने आइज़ोल में यातायात प्रबंधन की भी व्यापक व्यवस्था की है और प्रधानमंत्री के काफिले के आवागमन वाले कुछ क्षेत्रों और इलाकों में ‘नो पार्किंग’ और ‘नो प्लेइंग’ का आदेश लागू किया है।

आइज़ोल नगर निगम (एएमसी) ने भी निवासियों से प्रधानमंत्री के काफिले वाली सड़क के किनारे की सभी दुकानें, निजी कार्यालय बंद रखने और रेहड़ी-पटरी न लगाने को कहा है।

सरकार ने आम जनता से भी बड़ी संख्या में जनसभा में शामिल होने की अपील की है। 51.38 किलोमीटर लंबी बैराबी-सैरांग ब्रॉड गेज रेलवे लाइन परियोजना केंद्र की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्र में कनेक्टिविटी और आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देना है।

नयी रेलवे लाइन आइज़ोल को असम के सिलचर शहर और फिर देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी और मिज़ोरम को पहली बार भारतीय रेलवे नेटवर्क के दायरे में लाएगी।

इस परियोजना को 2008-2009 में मंजूरी दी गई थी और इसका निर्माण 8,213.72 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी और इसका निर्माण 2015 से शुरू होकर 10 वर्षों के भीतर पूरा हुआ। इससे पहले, मिज़ोरम-असम सीमा पर कोलासिब जिले में बैराबी, मिज़ोरम का एकमात्र रेलवे स्टेशन था।

बैराबी-सैरांग लाइन रेलवे परियोजना भारतीय रेलवे का एक इंजीनियरिंग चमत्कार है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अधिकारियों के अनुसार यह रेलवे लाइन 48 सुरंगों, 55 बड़े पुलों और 87 छोटे पुलों से होकर गुज़रती है। सुरंगों की कुल लंबाई 12.8 किलोमीटर से ज़्यादा है, जो रेलवे ट्रैक का 25 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि सैरांग रेलवे स्टेशन के पास पुल संख्या 144, जिसकी ऊंचाई 114 मीटर है, देश का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है और यह कुतुब मीनार से 42 मीटर ऊंचा है।

उन्होंने बताया कि इस नयी लाइन के चालू होने पर, आइज़ोल और गुवाहाटी के बीच सड़क मार्ग से यात्रा का समय 16 घंटे से घटकर रेल मार्ग से केवल 12 घंटे रह जाएगा और आइज़ोल और सिलचर के बीच सड़क मार्ग से यात्रा का समय लगभग सात घंटे से घटकर केवल तीन घंटे रह जाएगा।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अधिकारियों के अनुसार कनेक्टिविटी में सुधार के अलावा, नयी रेलवे लाइन यात्री और माल ढुलाई को भी बढ़ाएगी, सामाजिक-आर्थिक और पर्यटन विकास को बढ़ावा देगी, नए रोजगार पैदा करेगी और मिज़ोरम के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।

Tags: मिजोरम : मोदी कल करेंगे बैराबी-सैरांग
Previous Post

भाजपा विधायक का निधि से कमीशन मिलने संबंधी बयान वाला वीडियो सामने आया

Next Post

श्रीनिवास इंजेटी बने NSE की गवर्निंग बोर्ड के अध्यक्ष

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

श्रीनिवास इंजेटी बने NSE की गवर्निंग बोर्ड के अध्यक्ष

Recent Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group