Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तराखंड : बरसाती नाले में डूबने से वन दरोगा की मृत्यु, बारिश से अनेक सड़कें अवरूद्ध

admin by admin
September 4, 2025
in देश
0

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बारिश के कारण उफान पर आए एक बरसाती नाले में डूबने से एक वन दरोगा की मृत्यु हो गयी। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गो सहित अनेक सड़कें भूस्खलन से अवरूद्ध हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) से मिली जानकारी के अनुसार, नैनीताल जिले में कैंचीधाम क्षेत्र के धनियाकोट बरसाती नाले में बुधवार शाम देवेंद्र सिंह (35) बह गए।

सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंची तथा तलाशी अभियान चलाकर बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे सिंह का शव बरामद किया। सिंह बेतालघाट वन रेंज में वन दरोगा थे और कैंचीधाम के धनियाकोट क्षेत्र के रहने वाले थे।

एसईओसी के अनुसार, चमोली जिले की थराली तहसील में सुबह सगवाड़ा गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हांलांकि, उस मकान में फिलहाल कोई रहता नहीं था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।

इसके अनुसार, उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचटटी में यमुना नदी पर बनी झील से जलनिकासी बढ़ाने के लिए मलबा हटाने के काम में गढ़गाड़ बरसाती नाले से लगातार मलबा आने तथा वर्षा होने से बाधा आ रही है।

स्यानाचटटी झील में दो—तीन मीटर तक आरबीएम इकटठा होने से पानी का स्तर ऊपर आ गया है। इसके अलावा, निकटवर्ती जानकीचटटी क्षेत्र में बुधवार रात्रि लगातार भारी बारिश होने के कारण स्यानाचटटी पुल पर यमुना नदी का पानी बहने लगा जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से उसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

उधर, पिछले कुछ दिनों में हुई लगातार बारिश के कारण भूस्खलन या भूकटाव के कारण प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गो और राज्य राजमार्गों सहित करीब 54 सड़कें यातायात के लिए अवरूद्ध हैं जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

ऋषिकेश—यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग झर्जरगाड़, जंगलचटटी, बनास, नारदचटटी, सिलाईबैंड, कल्याणी, हरेती, फेड़ी, गेवला, कुमराड़ा, महरगांव जैसे दर्जनभर स्थानों पर मार्ग बाधित हैं। ऋषिकेश—गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नगुण, धरासू पर अवरूद्ध है। ऋषिकेश—केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बांसवाड़ा, हिलांस होटल तथा हीरोबगड़ में भूस्खलन के कारण बाधित है। क्वारब—भवााली—ज्योलियाकोट राष्ट्रीय राजमार्ग नैनीताल में अवरूद्ध है जबकि जोशीमठ—मलारी—नीति राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध है।

एसईओसी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग और सीमा सड़क संगठन की टीमें मार्गों को खोलने के काम में जुटी हैं।

खराब मौसम तथा उसके कारण मार्गों के अवरूद्ध होने के चलते राज्य सरकार ने फिलहाल हेमकुंड साहिब और चार धाम—बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर पांच सितंबर तक रोक लगायी है।

Tags: उत्तराखंड : बरसाती नाले में डूबने से
Previous Post

भदोही में फर्जी म्यूचुअल फंड कंपनी ने निवेशकों से 93 करोड़ रुपये ठगे

Next Post

गोरखपुर: तलाक विवाद में व्यक्ति ने पत्नी को सरेआम मारी गोली, कहा- ‘कोई पछतावा नहीं’

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

गोरखपुर: तलाक विवाद में व्यक्ति ने पत्नी को सरेआम मारी गोली, कहा- ‘कोई पछतावा नहीं’

Recent Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group