सुलतानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र में एक दलित युवक की गला रेतकर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह एक शराब के ठेके के पीछे पाया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अब्दुस सलाम ने बताया कि दलित युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है।


