Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इलाहबाद उच्च न्यायालय: अलग मकान में रह रही जेठानी ससुराल के परिवार का हिस्सा नहीं!

admin by admin
September 2, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

प्रयागराज, इलाहबाद उच्च न्यायालय ने एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति के संबंध में विवाद का निपटारा करते हुए कहा कि अपने पति के परिवार से अलग रह रही जेठानी अपनी ससुराल के परिवार का हिस्सा नहीं कहलाएगी।

अदालत ने कहा, “जेठानी को परिवार का सदस्य तभी माना जा सकता है जब उसका पति और देवर एक साथ एक ही मकान में रह रहे हों और उनकी रसोई एक ही हो।

इस टिप्पणी के साथ न्यायमूर्ति अजित कुमार ने बरेली के जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा 13 जून, 2025 को पारित आदेश रद्द कर दिया।

आदेश के तहत याचिकाकर्ता की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तौर पर नियुक्ति इस आधार पर रद्द कर दी गई थी कि उसकी जेठानी भी उसी प्रखंड में आंगनबाड़ी सहायिका के तौर पर काम कर रही है और सरकारी आदेश के तहत एक ही परिवार की दो महिलाएं एक ही केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्त नहीं की जा सकतीं।

मौजूदा मामले में दलील दी गई कि याचिकाकर्ता की जेठानी एक अलग मकान में रह रही है और उसका मकान नंबर अलग है, इसलिए वह अपने पति के परिवार की परिभाषा के दायरे में नहीं आती।

उक्त दलील के समर्थन में, याचिकाकर्ता के वकील ने परिवार रजिस्टर के संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए जिससे पता चलता है कि याचिकाकर्ता का पति मकान नंबर 126 में रह रहा है, जबकि उसकी जेठानी रामवती पत्नी प्रेमपाल मकान नंबर 107 में रह रही है।

समस्त रिकॉर्ड देखने और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए कहा कि 13 जून, 2025 का आदेश रद्द किया जाता है और जिला कार्यक्रम अधिकारी को याचिकाकर्ता को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तौर पर बहाल करने का निर्देश दिया जाता है।

अदालत ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता को महीने दर महीने वेतन का भुगतान किया जाएगा और साथ ही वह उक्त आदेश के कारण जितने समय काम से दूर रही, उतने समय का बकाया वेतन उसे दिया जाएगा।

Tags: इलाहबाद उच्च न्यायालय
Previous Post

जम्मू-कश्मीर में ड्रोन से मादक पदार्थों की तस्करी; 02 NHAI कर्मचारी समेत चार गिरफ्तार

Next Post

एटा: फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने के आरोप में पूर्व एसडीएम और तहसीलदार समेत 17 के खिलाफ प्राथमिकी

Related Posts

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

August 3, 2026
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

August 3, 2026
एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
Next Post

एटा: फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने के आरोप में पूर्व एसडीएम और तहसीलदार समेत 17 के खिलाफ प्राथमिकी

Recent Posts

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने बच्चा गोद दिलाने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर दक्षिण गोरखपुर-थावे रेलखंड पर एक गर्भवती महिला...

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)...

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार डीसीएम (छोटा ट्रक) का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से टकराने के...

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group